27.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar News: नीतीश सरकार की बड़ी सौगात! वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप का इस दिन होगा भव्य उद्घाटन

Bihar News

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 29 जुलाई 2025 को वैशाली में निर्मित *बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप* का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। यह आयोजन बिहार के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए लिखा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुनिया भर के करीब 15 देशों से बौद्ध धर्मावलंबी और भिक्षु शामिल होंगे। उन्होंने इसे बिहारवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया।

Bihar News: 72 एकड़ भूमि पर राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से निर्माण

इस स्तूप का निर्माण 72 एकड़ भूमि पर राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से किया गया है, जो न केवल इसकी भव्यता को दर्शाता है बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। संग्रहालय के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पावन अस्थि कलश स्थापित किया गया है, जो स्मारक का मुख्य आकर्षण होगा।

बताया जा रहा है कि भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेषों में से सबसे प्रामाणिक अवशेष वैशाली के मड़ स्तूप से प्राप्त हुए हैं, जिसका उल्लेख प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपने यात्रा विवरण में किया है।

स्तूप नारी सशक्तिकरण, लोकतंत्र और बौद्ध संस्कृति की ऐतिहासिक विरासत-सीएम नीतीश

नीतीश कुमार ने बताया कि यह स्तूप नारी सशक्तिकरण, लोकतंत्र और बौद्ध संस्कृति की ऐतिहासिक विरासत को समर्पित होगा। यह स्मारक न केवल वैशाली को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर स्थापित करेगा बल्कि पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय रोजगार को भी नई दिशा देगा।

- Advertisement -spot_img

Trending

Shibu Soren Death News: पीएम मोदी सीएम हेमंत से...

Shibu Soren Death NewsRanchi: झारखंड के करिश्माई और जनप्रिय नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सर गंगाराम...

Train Update: बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रांची...

Train Update: छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो नई छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की...

Anant Singh News: बेऊर जेल से बाहर आते ही...

Anant Singh NewsPatna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह बुधवार को...

Jharkhnad News: झारखंड में घुसपैठ और धर्म परिवर्तन पर...

रांची। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस पर गहरी चिंता...

Kalpana Soren Baithak: विधायक कल्पना सोरेन ने की विकास...

Giridih: गांडेय की झामुमो विधायक Kalpana Soren ने आज गिरिडीह परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में विकास...

Jharkhand News: झारखंड के इन 5 जिलों में कल...

झारखंड के 5 जिलों और गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भी होगा अभ्यास, 1971 के बाद देश की सबसे बड़ी नागरिक सुरक्षा ड्रिल रांची: भारत और...

Jharkhand Cabinet Meeting: 11 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की...

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक...

Popular