25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics News: SIR विवाद पर सियासी संग्राम: तेजस्वी यादव के पत्र का नित्यानंद राय ने दिया करारा जवाब, कांग्रेस-राजद पर जमकर बरसे

Bihar Politics News: बिहार में चल रहे SIR (Suspicious and Infiltrator Removal) अभियान को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहारवासियों को संबोधित कर लोकतंत्र और वोट की आजादी पर उठाए गए सवालों का करारा जवाब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दिया है।

नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने राजद शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि 1990 से 2005 तक के दौर में किस प्रकार लोकतंत्र को बंधक बनाया गया, बूथ लूट और अपराधियों के सहारे सत्ता चलाई गई – यह सब बिहार की जनता भूली नहीं है।

Bihar Politics News: राजद ने लोकतंत्र को गिरवी रखा

उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि राजद ने लोकतंत्र को गिरवी रखा और बूथ कब्जा संस्कृति को ‘शिष्टाचार’ की तरह अपनाया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया और ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान 1951-52 से शुरू हुई चुनावी धांधलियों और संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के साथ हुए कथित अन्याय पर भी सफाई देने को कहा।

नित्यानंद राय ने यह भी पूछा कि क्या रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने का अधिकार होना चाहिए? उन्होंने जोर देकर कहा कि SIR अभियान विदेशी घुसपैठियों के फर्जी वोट हटाने की प्रक्रिया है और इसका विरोध करने वाले INDI गठबंधन के नेताओं को जनता को जवाब देना चाहिए।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Cabinet News: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: अल्पसंख्यक...

Bihar Cabinet News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें कुल 30 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर...

Bihar News: नवादा में करमा पूजा के दौरान दर्दनाक...

Bihar News: बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। पकरीबरमा थाना क्षेत्र के दतरौल गांव में करमा पूजा...

Big Breaking: चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 55 पुलिस...

Big Breaking Patna: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में राज्य...

Vice President’s Election: उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान,...

Vice President's ElectionDesk: भारत के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। आज भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की कि...

Ramgarh News: बैरिकेटिंग तोड़ी और जवान को कुचलकर ले...

Ramgarh News: जिले के मांडू थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक साजिश और हादसे ने झारखंड पुलिस के एक जवान की जान ले...

Bihar News: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा...

Bihar News: बिहार की राजनीति में महिलाओं को मजबूत आधार देने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक नई योजना ‘MAA’...

Kudmi Protest in Jharkhand: रांची समेत 40 स्टेशनों पर...

Kudmi Protest in Jharkhand: झारखंड में शनिवार सुबह से रेल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि कुड़मी समाज ने अपनी लंबे समय से चली...

Popular