22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Breaking: “चुनाव आयोग निष्पक्ष और अडिग, हर मतदाता के साथ खड़ा है आयोग: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार”

Breaking

Desk: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध संस्था है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब सभी राजनीतिक दल चुनाव आयोग में पंजीकरण से जन्म लेते हैं, तो आयोग पर पक्षपात का आरोप ही निरर्थक है।

Bihar Politics News: तेजस्वी का बड़ा ऐलान: राहुल गांधी होंगे अगले प्रधानमंत्री….

उन्होंने कहा कि आयोग के लिए कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं होता, बल्कि सभी राजनीतिक दल, मतदाता और एजेंसियां समान हैं। संविधान के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर नागरिक को मतदाता बनना और मतदान करना उसका अधिकार और कर्तव्य दोनों है।

Tejpratap Yadav का बड़ा हमला: राहुल-तेजस्वी की मंशा पर उठाए सवाल, महागठबंधन में दरार के संकेत

Breaking: “वोट चोरी” जैसे शब्द संविधान और मतदाताओं का अपमान

बिहार में चल रहे विशेष मतदाता सत्यापन कार्यक्रम (SIR) पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंटों ने मतदाता सूची का मसौदा तैयार किया, जिसे सभी दलों के प्रतिनिधियों ने सत्यापित किया है। अब तक 28,370 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनका निष्पक्ष निपटारा किया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि “वोट चोरी” जैसे शब्द संविधान और मतदाताओं का अपमान हैं। उन्होंने राहुल गांधी के कथित आरोपों पर कहा कि जब तथाकथित दोहरे मतदान का सबूत मांगा गया, तो कोई प्रमाण नहीं मिला।

JSSC ने पीजीटी परीक्षा में 69 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की, 13 का परिणाम लंबित

चुनाव आयोग पर हमलों को राजनीतिक रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भारत के मतदाताओं को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि आयोग सभी वर्गों गरीब, अमीर, महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग  के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और निष्पक्षता की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटेगा।

- Advertisement -spot_img

Trending

Gopal Khemka Murder Case में बड़ी सफलता, शूटर यहां...

Patna: राजधानी में चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका की हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case)के मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांधी मैदान...

Anant Singh को मिली बड़ी राहत, हत्या की कोशिश...

्Anant Singh News: बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना की एक अदालत...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, वज्रपात...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून का प्रभाव कमजोर पड़ गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश...

JPSC ने जारी किया 11वीं से 13वीं सिविल सेवा...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने गुरुवार को 11वीं, 12वीं और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है।...

Ranchi News:  रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर...

रांची: राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फर्नीचर गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की...

Breaking : मंत्री हाफिजुल हसन की अचानक बिगड़ी तबीयत,...

Breaking Ranchi: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की...

Ranchi और धनबाद के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए...

Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा 25 जुलाई से लागू की जा रही नई व्यवस्था को लेकर रांची और धनबाद के प्री-पेड...

Popular