22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, 484 अभ्यर्थी बाहर

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) पदों के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने पहले जारी किए गए परिणाम को रद्द कर नया रिजल्ट घोषित किया है।

नए रिजल्ट में कुल 4333 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि पहले यह संख्या 4817 थी। यानी 484 अभ्यर्थी अब बाहर हो गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 11,000 पदों के लिए किया गया था, लेकिन नए रिजल्ट के बाद भी 6667 पद खाली रह गए हैं।

JSSC: पलामू से सबसे ज्यादा 413 अभ्यर्थी पास हुए

JSSC ने बताया कि स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देश पर यह संशोधन किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) या पारा शिक्षक कोटि में आरक्षण का लाभ लिया था लेकिन सामान्य श्रेणी में चयनित हो गए थे, उन्हें दोबारा उनके आरक्षित कोटि में समायोजित किया गया है।

जिलावार परिणाम में पलामू से सबसे ज्यादा 413 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसके बाद देवघर से 351, गिरिडीह से 344 और रांची से 302 अभ्यर्थी सफल हुए। सबसे कम परिणाम लोहरदगा (45), सिमडेगा (61) और साहिबगंज (74) में रहा।

आयोग ने स्पष्ट किया कि झारखंड हाईकोर्ट में लंबित मामलों के आधार पर रिजल्ट में आगे भी बदलाव संभव है। साथ ही कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम दस्तावेज़ जांच तक लंबित रखे गए हैं।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: राहुल गांधी पर भड़के डिप्टी सीएम...

Bihar Politics News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल...

Bihar Politics News: इंडी गठबंधन का वोट खुद बिखर...

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। बिहार में अपराध को लेकर...

Bihar Election 2025: मांझी की ‘15 ग्राम’ मांग से...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में पहले चरण का मतदान 6...

Bihar Election 2025 से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए कांग्रेस ने...

RCB vs DC IPL 2025 मैच पूर्वावलोकन: बारिश का...

RCB vs DC IPL 2025: क्या बारिश बनेगी खलल या रोमांच बढ़ाएगी पिच? जानिए पूरा पूर्वावलोकनRCB vs DC इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 अपने...

Deoghar News:  श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए सौगात,...

देवघर: बाबा बैद्यनाथधाम में लगने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार श्रद्धालुओं को सफर के दौरान बड़ी राहत मिलने जा रही है। पहली...

Diwali 2025: इस बार धनतेरस पर खरीदें ये चीज़ें,...

Diwali 2025: धनतेरस दीपावली का पहला दिन होता है, जिसे धन की देवी महालक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा के रूप में...

Popular