25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar News: बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

Bihar News: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई विभागों के सचिव और अपर सचिवों के तबादले कर दिए हैं। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस लिस्ट में कई अहम नाम शामिल हैं, जिनमें उत्पाद आयुक्त का तबादला सबसे ज्यादा चर्चा में है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। साथ ही वे सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।

Bihar News: बी. कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया

वहीं, गन्ना उद्योग विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उद्योग विभाग और जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इसके अलावा, जल संसाधन विभाग के अपर सचिव यशपाल मीणा का तबादला कर उन्हें स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। निबंधन महा निरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह को स्थानांतरित कर निबंधक सहयोग समितियां का पदभार दिया गया है। वहीं, वर्तमान में निबंधक सहयोग समितियां के पद पर कार्यरत अंशुल अग्रवाल को निबंधन महा निरीक्षक सह उत्पाद आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Ranchi: रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद रघुनाथ महतो...

रांची: टोटेमिक कुड़मी-कुरमी महतो समाज के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात कर एक अहम मांग...

Hazaribagh News: 36 घंटे में थर्राया हजारीबाग आगजनी, डकैती...

हजारीबाग: हजारीबाग जिले में बीते 36 घंटे के भीतर आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। रविवार से लेकर सोमवार रात तक हुई...

Bihar Politics News: संजय जायसवाल का PK पर बड़ा...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सभी बड़े दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप...

Rahul Gandhi की बढ़ेगी मुश्किले, पीएम मोदी पर अभद्र...

Patna: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरभंगा के बिठौली में आयोजित...

Big Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी और...

Big Breaking Godda: झारखंड की राजनीति और अपराध की दुनिया में चर्चित नाम सूर्या हांसदा सोमवार को गोड्डा के ललमटिया इलाके में पुलिस एनकाउंटर में...

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का इंतज़ार...

Jharkhand News: झारखंड में लंबे इंतज़ार के बाद नगर निकाय चुनाव का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की...

Bihar Politics News: विपक्ष पर बरसे विजय सिन्हा, बोले-बिहारियों...

Bihar Politics News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शनिवार को बेगूसराय के सिमरिया धाम पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना...

Popular