25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics News: जेपी नड्डा का राजद पर हमला, बोले – बिहार को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

Bihar Politics News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में चुनावी माहौल के बीच राजद (RJD) और उसके नेतृत्व पर जोरदार हमला बोला। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में नड्डा ने पुराने दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब बिहार में भय, अपहरण और फिरौती का माहौल था। उस दौर में इंजीनियर, व्यापारी और प्रोफेशनल लोग घर लौटने से डरते थे। यहां तक कि फिरौती की तय दरें हुआ करती थीं और विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षा भी नहीं हो पाती थी।

Bihar Politics News: तेजस्वी की कार्यशैली में गंभीरता और तालमेल की कमी दिखी

नड्डा ने पुराने शासनकाल की मानसिकता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस समय के मुख्यमंत्री का बयान था, “सड़क नहीं बनेगी तो पुलिस भी नहीं पहुंचेगी”, जो साफ तौर पर विकास विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने प्रवासी मजदूरों के पलायन को हल्के अंदाज में पेश किया था।

भाजपा अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को दो बार सरकार चलाने का मौका मिला, लेकिन उनकी कार्यशैली में गंभीरता और तालमेल की कमी दिखी। खासकर स्वास्थ्य विभाग में योजनाएं ठप पड़ी रहीं।

Bihar Politics News: बिहार में 98 रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण हो रहा है

नड्डा ने कहा कि बीते 20 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की राह पकड़ी है। उन्होंने बताया कि बिहार में 98 रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण हो रहा है और 20 वंदे भारत ट्रेनें यहां से जुड़ी हैं। दरभंगा में 750 बेड का नया एम्स भी बनाया जा रहा है।

अंत में नड्डा ने कहा कि बिहार ने दो दौर देखे हैं – एक भय और अराजकता का, दूसरा विकास का। जनता को तय करना है कि वह किस रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Ranchi News: कांके रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज...

Ranchi News: राजधानी रांची में कांके रोड स्थित जोड़ा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार मां-बेटी...

Ranchi Firing: रांची में फिर गोलीकांड, कटहल मोड़ के...

Ranchi Firing: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। शहर में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों...

Jharkhand Weather Alert: रांची सहित इन जिलों में भारी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश की दस्तक से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के...

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान: 90...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने कई अहम बदलावों की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...

Jharkhand Cabinet Meeting: 11 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की...

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक...

Uttrakhand Incident News: उत्तरकाशी में बादल फटने से मची...

Uttrakhand Incident News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की भयावह घटना ने भारी तबाही मचाई। गंगोत्री धाम और मुखवा...

Bokaro News: श्वेता सिंह और बिरंची नारायण को नोटिस,...

बोकारो: विधायक श्वेता सिंह और भाजपा नेता बिरंची नारायण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनावी शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के आरोप में...

Popular