22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Big Breaking: हजारीबाग में बड़ी सफलता: एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Big Breaking: हजारीबाग जिले के गोरहर के पाँति पीरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश मारा गया है। उसके साथ दो और नक्सली – रघुनाथ हेंब्रम और बिरसेल गंझू उर्फ रामखेलावन – भी मारे गए हैं।

Big Breaking: बिरसेल गंझू पर 10 लाख रुपये का इनाम था

सहदेव सोरेन झारखंड का रहने वाला था और कई बड़ी नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता था। वहीं रघुनाथ हेंब्रम पर 25 लाख और बिरसेल गंझू पर 10 लाख रुपये का इनाम था। तीनों नक्सली झारखंड-बिहार ज़ोन के बड़े पदों पर थे और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे।

Big Breaking : AK-47, इंसास राइफल, डेटोनेटर और कई कारतूस बरामद

इस ऑपरेशन को हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन की अगुआई में कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की टीम ने मिलकर अंजाम दिया। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें AK-47, इंसास राइफल, डेटोनेटर और कई कारतूस शामिल हैं।

फिलहाल जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है, क्योंकि आशंका है कि कुछ घायल नक्सली अब भी छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने इसे नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी जीत बताया है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सहायक आचार्य नियुक्ति नियम पर विवाद, टेट...

Jharkhand News: झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। टेट पास अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार...

Bihar Politics News: बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है। पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम का मिजाज फिर...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त को बंगाल की...

Siramtoli Flyover: जिस फ्लाईओवर पर हुआ था विरोध, अब...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए सिरमटोली फ्लाईओवर को वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय...

RJD 28th foundation day: राजद के स्थापना दिवस पर...

RJD 28th foundation day: पटना में आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूरे जोश के साथ अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर...

Big Breaking: बीजेपी दफ्तर के पास भयंकर सड़क हादसा,...

Big BreakingRanchi: शहर के पॉश इलाके में स्थित बीजेपी कार्यालय के समीप आज शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके...

धनबाद: आपसा में भिड़े सांसद ढुल्लू महतो और कांग्रेस...

धनबाद: धनबाद में शुक्रवार को प्रभातम मॉल के समीप उस समय तनाव फैल गया जब सांसद ढुल्लू महतो और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के...

Popular