25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कट सकता है बीजेपी के इन नेताओं का पत्ता!

Bihar Assembly Election 2025: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों में टिकट लेने की होड़ मच गई है। इसी दौरान एनडीए खेमे में भी टिकट कटने का डर सता रहा है। एनडीए के उम्रदराज़ विधायकों की चिंता बढ़ती जा रही है। खासकर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की टिकट इस बार कटने के आसार नजर आ रहे हैं।

Bihar Assembly Election 2025: 65 साल से ऊपर के तकरीबन 60 से ज्यादा विधायक

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा सीटों में इस समय 65 साल से ऊपर के तकरीबन 60 से ज्यादा विधायक हैं, जिनमें से 31 की उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी अब संगठन में नई ऊर्जा और युवाओं को मौका देने की दिशा में रणनीति बना रही है। ऐसे में कई उम्रदराज के साथ-साथ अनुभवी नेताओं का पत्ता कट सकता है।

बीजेपी में सबसे ज्यादा ऐसे नेता हैं जिनकी उम्र 70 वर्ष से ऊपर है। इनमें पूर्व मंत्री और 8 बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार (गया), 7 बार के विधायक व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), और 5 बार के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा) प्रमुख हैं।

 

कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की उम्र इस प्रकार है:

 

* डॉ. सीएन गुप्ता (78) – छपरा

* भागीरथी देवी (75) – रामनगर

* अरुण कुमार सिन्हा (74) – कुम्हरार

* राघवेंद्र प्रताप सिंह (73) – बड़हरा

* रामप्रीत पासवान (72) – राजनगर

* रामनारायण मंडल (72) – जमुई

* वीरेंद्र सिंह (72) – वजीरगंज

* जयप्रकाश यादव (70) – नरपतगंज

* श्रीराम सिंह (70) – बगहा

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Election 2025 में हड़कंप, नामांकन के बाद RJD...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सासाराम सीट से आरजेडी उम्मीदवार सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी ने सियासत को गरमा दिया है।...

Cyclone Montha का कहर, आज 14 जिलों में येलो...

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'मान्था' का असर अब झारखंड में स्पष्ट दिख रहा है। बुधवार को राज्य के कई इलाकों...

Jharkhnad News: झारखंड दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम...

रांची: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर...

Bihar Politics News: चिराग पासवान ने एनडीए को दे...

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा देने वाला...

Bank Holidays: जून 2025 में 12 दिन बंद रहेंगे...

Ranchi: जून 2025 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग कार्यों की प्लानिंग करना जरूरी हो गया है, क्योंकि इस महीने कुल 12 दिन बैंक...

Bihar Politics News: नीतीश सरकार पर भड़के मुकेश सहनी,...

Bihar Politics News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज महागठबंधन में दरार की अटकलों को...

Bihar Politics News: जनसुराज में 21 हजार में चुनाव...

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी...

Popular