Big Breaking: रांची की शांत रात शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे से दहल उठी, जब धुर्वा डैम किनारे पुलिसकर्मियों की स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे पानी में जा समाई। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में प्रिंसिपल जिला जज, जमशेदपुर के दो बॉडीगार्ड—उपेंद्र कुमार सिंह और रोबिन कुजूर—सहित सरकारी चालक सतेंद्र सिंह शामिल हैं।
Highlights:
Big Breaking: तीन घंटे की रेस्क्यू अभियान के बाद निकाले गए शव
घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा और नगड़ी थाना पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लगभग तीन घंटे की कोशिश के बाद कार को डैम से बाहर निकाला गया, जिसमें तीनों शव और दोनों सरकारी हथियार बरामद हुए।
हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वाहन की तकनीकी जांच जारी है। शहर में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।












