Breaking News: झारखंड की राजनीति में बड़ा संगठनात्मक बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी ने आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। राजधानी रांची में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की।
Highlights:
Breaking News: बाबूलाल के पद छोड़ने से खाली थी कुर्सी
गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष का पद बीते कुछ समय से रिक्त था। बाबूलाल मरांडी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नेता प्रतिपक्ष बनने के साथ ही यह पद खाली हो गया था। इसके बाद संगठन की जिम्मेदारी संभालने के लिए आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब पार्टी ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए स्थायी रूप से प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी है।
आदित्य साहू की नियुक्ति को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड बीजेपी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।

