22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Deoghar News:  श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए सौगात, देवघर से दिल्ली के लिए विशेष विमान सेवा शुरू, इंडिगो चलाएगी 222 सीटर फ्लाइट

देवघर: बाबा बैद्यनाथधाम में लगने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार श्रद्धालुओं को सफर के दौरान बड़ी राहत मिलने जा रही है। पहली बार देवघर से दिल्ली के बीच विशेष विमान सेवा शुरू की जा रही है। यह विमान सेवा श्रावणी मेले की अवधि (11 जुलाई से 10 अगस्त) तक जारी रहेगी।

इंडिगो एयरलाइंस इस रूट पर 222 सीटर विमान चलाने की तैयारी में है, जो सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। इन अतिरिक्त फ्लाइट्स की शुरुआत का उद्देश्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और ट्रैफिक का दबाव कम करना है। उड़ान किन-किन दिनों में होगी, इसका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

पहले से मौजूद हैं नियमित उड़ानें

गौरतलब है कि देवघर और दिल्ली के बीच पहले से ही 180 सीटर विमान प्रतिदिन सुबह और शाम में उड़ान भरते हैं। सावन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह नई सेवा जोड़ी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को टिकट की उपलब्धता और यात्रा में आसानी हो सके।

देवघर एयरपोर्ट से जुड़ रहे हैं देश के प्रमुख शहर

केवल दिल्ली ही नहीं, अब बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी देवघर से सीधी विमान सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

बेंगलुरु के लिए रोजाना उड़ान उपलब्ध है।

मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन सेवा दी जा रही है।

इसके साथ ही देवघर एयरपोर्ट अब देश के अन्य प्रमुख शहरों से भी कनेक्ट हो चुका है। इससे संताल परगना, अंग प्रदेश और पारसनाथ क्षेत्र के लोगों को भी लाभ हो रहा है।

विदेश यात्रा भी हो रही आसान

देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे हब से मालद्वीप, थाईलैंड (फुकेट), बाली, पोर्ट ब्लेयर जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिल रही हैं। ऐसे में देवघर एयरपोर्ट अब एक अहम ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में उभर रहा है।

बढ़ा एयरपोर्ट का इन्फ्रास्ट्रक्चर

देवघर एयरपोर्ट पर अब बेहतर कम्युनिकेशन सिस्टम और सुविधाएं स्थापित हो चुकी हैं, जिससे एक साथ कई फ्लाइट्स का संचालन संभव हो पा रहा है। 2022 में यहां से पहली बार दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हुई थी, और अब यह एयरपोर्ट झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण एविएशन हब बनता जा रहा है।

ये भी पढ़े-Jharkhand Weather Update: झारखंड के 16 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

https://www.newsinfolive.com/jharkhand-weather-update-in-16-districts-of-jharkhand-today-the-alert-of-rain-and-thunderstorms-issued-by-the-meteorological-department/

- Advertisement -spot_img

Trending

Gopal Khemka Murder Case में पुलिस को बड़ी सफलता,...

Patna : पटना के चर्चित व्यवसायी और बीजेपी समर्थक गोपाल खेमका हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) की गुत्थी सुलझाने में बिहार पुलिस को बड़ी...

Bihar Election 2025: यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक बड़ा चेहरा अब चुनावी मैदान में उतरने जा रहा है। चर्चित यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता...

Jharkhand Weather Alert: इन चार जिलों में भारी बारिश...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज़ होती नजर आ रही हैं। आज 9 जुलाई को राज्य के चार...

JSSC CGL परीक्षा घोटाले की जांच अब उच्च अधिकारियों...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC CGL) परीक्षा से जुड़े घोटाले की जांच अब उच्च अधिकारियों की विशेष जांच...

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला: दहेज और घरेलू हिंसा...

Desk: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील मामलों में गिरफ्तारी को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब...

Ranchi Crime News: रांची में साइबर ठगी पर बड़ी...

Ranchi Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए रांची पुलिस की साइबर थाना टीम ने एक व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश किया...

Bihar Election 2025: मांझी की ‘15 ग्राम’ मांग से...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में पहले चरण का मतदान 6...

Popular