27.8 C
Jharkhand
Thursday, April 9, 2026

Dhanbad News: ढुल्लू महतो बनाम संजीव सिंह! ‘माफिया’ और ‘BP’ वाले बयान ने बढ़ाया नगर निगम चुनाव का पारा

धनबाद नगर निगम चुनाव से पहले सांसद ढुल्लू महतो और मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के बीच बयानबाजी तेज। चुनावी माहौल गरमाया।

धनबाद | कोयलांचल की धरती पर नगर निगम चुनाव का बिगुल क्या बजा, बयानों के ‘बारूद’ फटने शुरू हो गए हैं। धनबाद के दबंग सांसद ढुल्लू महतो और बीजेपी के पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के बीच की जुबानी जंग अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बन गई है।

विवाद की जड़: ‘माफिया’ शब्द से शुरू हुई महाभारत

इस सियासी संग्राम की शुरुआत तब हुई जब सांसद ढुल्लू महतो ने एक जनसभा में बिना नाम लिए “माफिया” शब्द का तीर छोड़ा। यह तीर सीधे निशाने पर लगा और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने इस पर करारा पलटवार किया। संजीव सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा— “शायद सांसद जी का बीपी (Blood Pressure) बढ़ गया है, उन्हें जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।”


ढुल्लू का पलटवार: “मेरा BP एकदम फिट, इलाज विरोधियों को चाहिए”

संजीव सिंह के तंज पर सांसद ढुल्लू महतो ने भी खामोशी तोड़ी। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा: “मुझे बीपी की कोई बीमारी नहीं है, जिसे शक हो वो कभी भी मेरा बीपी नपवा सकता है। जो लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, वे अपनी खींच मिटा रहे हैं। मेरा परिवार दशकों से जनता की सेवा में है, हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं।”

 “बरसाती मेंढक” और विचारधारा पर प्रहार

सांसद ढुल्लू महतो यहीं नहीं रुके, उन्होंने संजीव सिंह पर पार्टी विरोधी होने का ठप्पा लगाते हुए कई गंभीर सवाल दागे,  ढुल्लू ने कहा कि जो लोग पार्टी की विचारधारा की बात करते हैं, वे आज पार्टी के अधिकृत फैसलों के खिलाफ क्यों खड़े हैं?  विरोधियों को ‘बरसाती मेंढक’ बताते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सिर्फ चुनाव के वक्त बिलों से बाहर आते हैं और व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए मैदान में उतरते हैं विकास का हिसाब उन्होंने जनता से अपील की कि वे पूछें कि चुनाव के समय सक्रिय होने वाले इन चेहरों ने पिछले 5 सालों में उनके लिए क्या किया?

धनबाद नगर निगम का यह चुनाव अब केवल विकास के मुद्दों पर नहीं, बल्कि अस्तित्व और साख की लड़ाई बन चुका है। एक तरफ सांसद ढुल्लू महतो का संगठनात्मक रसूख है, तो दूसरी तरफ संजीव सिंह का अपना मजबूत जनाधार।

ALSO READ:http://फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने ली पेंटर…

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular