Bihar Assembly News बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण और नीतीश सरकार के बजट पर चर्चा होगी। NEET छात्रा मौत मामले को लेकर विपक्ष के हंगामे की संभावना।
पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और नीतीश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आज सदन में तीखी बहस के साथ भारी शोर-शराबा देखने को मिल सकता है।
Highlights:
सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तर काल से शुरू होगी, जहां विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे और संबंधित मंत्री जवाब देंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसमें सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, जबकि विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करेगा।
इस बार बजट में शिक्षा, किसानों और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। सरकार का दावा है कि यह बजट विकास और रोजगार को गति देगा, लेकिन विपक्ष इसे ‘जनविरोधी’ बताते हुए लगातार हमलावर है। खासतौर पर NEET छात्रा की मौत का मामला विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं और सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत विधायक श्याम रजक ने उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल उठाए हैं, जबकि जल संसाधन विभाग से जुड़े मुद्दों पर राणा रंधीर, अनिल सिंह समेत कई विधायकों ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। इन मुद्दों पर भी बहस होने की संभावना है।
कुल मिलाकर आज का दिन बिहार विधानसभा के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। बजट पर चर्चा के साथ-साथ विपक्ष के तेवर सदन का माहौल गरमा सकते हैं।
ALSO READ:http://UGC Net Result December 2025: आज रिजल्ट, ऐसे करें…

