26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Nitish Kumar Security Upgrade: CM नीतीश कुमार के लिए 4 बुलेटप्रूफ Range Rover खरीदने की तैयारी, सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

CM Nitish Kumar का सिक्योरिटी अपग्रेड: अब बुलेटप्रूफ Range Rover में करेंगे सफर, सरकार खरीदेगी 4 हाई-सिक्योरिटी गाड़ियां

पटना: बिहार के CM नीतीश कुमार जल्द ही हाई-सिक्योरिटी और लग्जरी बुलेटप्रूफ रेंज रोवर (Range Rover) गाड़ी में सफर करते नजर आ सकते हैं। राज्य सरकार ने CM की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए चार विदेशी बुलेटप्रूफ एसयूवी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी गाड़ियां अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स से लैस होंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में CM को बेहतर सुरक्षा मिल सके।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार होगा जब CM नीतीश कुमार रेंज रोवर जैसी लग्जरी एसयूवी का इस्तेमाल करेंगे। अब तक वे सरकारी कार्यक्रमों और दौरों के दौरान अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और भारतीय कंपनियों की गाड़ियों का ही उपयोग करते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और सादगी की छवि को ध्यान में रखते हुए उनका फोकस ईवी वाहनों पर रहा है।

हालांकि हाल के दिनों में सुरक्षा एजेंसियों ने CM की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी थी। इसी के तहत बुलेटप्रूफ और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों की खरीद का निर्णय लिया गया है। इन वाहनों में आधुनिक सुरक्षा तकनीक, बमरोधी बॉडी और एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद रहेंगे।

सरकार का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कब तक मुख्यमंत्री नई लग्जरी रेंज रोवर में सफर करते नजर आते हैं।

ALSO READ:http://Bihar Budget 2026: बजट पर रोहिणी आचार्या भड़कीं, कहा–पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसा गया

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular