Bihar Budget :3.47 लाख करोड़ के बजट पर रोहिणी आचार्य भड़कीं, कहा– विकास सिर्फ कागजों में.
पटना: बिहार सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। जहां नीतीश सरकार इसे विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक बजट बता रही है, वहीं विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Highlights:
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लंबा पोस्ट लिखते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में हर साल बड़े-बड़े बजट पेश किए जाते हैं, लेकिन उनका बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं हो पाता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
रोहिणी ने लिखा कि “खुद अपनी पीठ थपथपाने से पहले सरकार को समझना होगा कि सिर्फ आर्थिक विकास नहीं, बल्कि मानव विकास और लोगों की खुशहाली ज्यादा जरूरी है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर बजट में स्पष्ट रोडमैप नहीं दिखता।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार को ऐसी आर्थिक नीति की जरूरत है जो आम जनता की जिंदगी में वास्तविक बदलाव लाए, न कि सिर्फ कागजों पर विकास दिखाए। रोहिणी के इस बयान के बाद सियासी हलकों में बहस और तेज हो गई है।
अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों का क्या जवाब देती है और क्या यह बजट सच में बिहार को विकास की नई राह पर ले जा पाएगा या फिर यह भी सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रह जाएगा।
ASLO READ –http://Bihar Budget 2026–27: इतिहास का सबसे बड़ा बिहार बजट,…

