23.4 C
Jharkhand
Wednesday, April 8, 2026

Dhanbad News: धनबाद में भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से मिले।

धनबाद: पूर्व विधायक आनंद महतो के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

धनबाद | झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी सह विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज धनबाद के बलियापुर (बड़ादाहा) पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां पूर्व विधायक श्री आनंद महतो के सुपुत्र दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घड़ी में पूर्व विधायक आनंद महतो और उनके परिजनों से लंबी मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा:

“ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे। समाज ने एक होनहार व्यक्तित्व खो दिया है।”

डॉ. बुद्धदेव महतो के निधन के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विधायक कल्पना सोरेन ने भी परिवार की महिलाओं से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

ALSO READ:http://Dhanbad News: ढुल्लू महतो बनाम संजीव सिंह! ‘माफिया’ और…

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular