22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

 Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है। लगातार बदलते मौसम के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 30 मई तक राज्य में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

किस जिले में कैसा अलर्ट?

मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों को विशेष अलर्ट कैटेगरी में रखा है:

येलो अलर्ट: चतरा, पाकुड़, दुमका और गोड्डा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट: गढ़वा, लातेहार और पलामू जिलों में स्थिति थोड़ी अधिक गंभीर बताई गई है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

राज्यभर में आंधी-पानी के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी झारखंड के हिस्सों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में बिजली गिरने और अचानक तेज बारिश की स्थिति बन सकती है।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। किसान भी फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतें।

- Advertisement -spot_img

Trending

Big Breaking: देवघर में बड़ा सड़क हादसा, कावरियों से...

Big Breaking Deoghar: श्रावण मास के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे कांवरियों के लिए आज की सुबह एक दुखद...

Bihar Politics News: सपा दफ्तर में तेज प्रताप की...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमाई हुई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के...

Bihar Election 2025 में हड़कंप, नामांकन के बाद RJD...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सासाराम सीट से आरजेडी उम्मीदवार सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी ने सियासत को गरमा दिया है।...

Bihar Politics News: बढ़ने वाली है तेजस्वी की टेंशन,...

Bihar Politics News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। छोटे दल...

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने आला अधिकारियों के...

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए तेज़ी से कदम बढ़ाने का निर्देश दिया...

Bihar Election 2025: खेसारी का विपक्ष पर बड़ा हमला-जंगलराज...

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने आज छपरा विधानसभा से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सिताबदियारा...

JPSC ने CBI जांच में घिरे 69 Assistant Professor...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की अनुशंसा के बाद Jharkhand Eligibility Test (JET)-2006 के तहत चयनित 69 Assistant...

Popular