22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jharkhand News: अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई राज्य निर्वाचन आयुक्त

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी को नई राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। वे 1988 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं और हाल ही में सेवानिवृत्त हुई थीं। पदभार ग्रहण करने के बाद वे अधिकतम चार साल तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। हालांकि, यदि इस अवधि से पहले उनकी आयु 65 वर्ष पूरी हो जाती है तो उसी दिन उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उनकी सेवा शर्तें झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त नियमावली, 2001 और उसमें किए गए संशोधनों के अनुसार तय होंगी। इस नियुक्ति को राज्यपाल ने मंजूरी दी है।

Jharkhand News: अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है

अलका तिवारी की नियुक्ति के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा बदलाव हुआ है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वे अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और झारखंड भवन, नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इन बदलावों के साथ झारखंड सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और संतुलन लाने की कोशिश की है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Cyclone Montha: मोंथा चक्रवात को लेकर झारखंड में हाई...

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात "मोंथा" को लेकर झारखंड सरकार ने राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है।...

Palamu News: मॉर्निंग वॉक बनी खौफनाक! सुनसान सड़क पर...

Palamu News: पलामू में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान एक युवती के साथ छेड़खानी की कोशिश करने वाले आरोपी...

Bihar Assembly Elections 2025: पवन सिंह के पीले गमछे...

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गर्माता जा रहा है। इस बार सियासी सुर्खियों में...

Bank Holidays: जून 2025 में 12 दिन बंद रहेंगे...

Ranchi: जून 2025 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग कार्यों की प्लानिंग करना जरूरी हो गया है, क्योंकि इस महीने कुल 12 दिन बैंक...

नहीं, ममता बनर्जी को जेल जाने की जरूरत नहीं...

नहीं, ममता बनर्जी को जेल जाने की जरूरत नहीं है – योग्य शिक्षकों को न्याय देने के लिए बस इतना करना होगाकोलकाता, अप्रैल 10,...

Bihar Cabinet News: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसान...

Bihar Cabinet News: बिहार सरकार ने किसानों से जुड़े सबसे अहम फैसलों में से एक लेते हुए किसान सलाहकारों का मानदेय बढ़ा दिया है।...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून,...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र में बने निम्न दबाव के प्रभाव से...

Popular