22.9 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

 Ranchi News: वोटर आईडी और पैन कार्ड विवाद में घिरीं बोकारो विधायक श्वेता सिंह

 

Ranchi/Bokaro: रांची के विधायक सी.पी. सिंह, पूर्व विधायक बिरंची नारायण और भाजपा के अन्य नेताओं ने शनिवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात कर बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में श्वेता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें फर्जी जानकारी देना, दस्तावेज़ छुपाना और कई मतदाता पहचान पत्र और कार्ड रखना शामिल है।

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने क्या कहा?
ज्ञापन के अनुसार, पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान श्वेता सिंह ने बीएसएल और एचएससीएल पूल में उन्हें आवंटित एक पुराने क्वार्टर की जानकारी छिपाई। साथ ही उन्होंने उस क्वार्टर का बकाया किराया भी नहीं चुकाया। नियमानुसार, शपथ पत्र में ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ अनिवार्य होता है, जिसे उन्होंने जानबूझकर नहीं जोड़ा और नोटरी द्वारा सत्यापित गलत जानकारी पेश की।

इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि विधायक श्वेता सिंह के पास चार मतदाता पहचान पत्र और दो पैन कार्ड हैं, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक व्यक्ति कैसे चार अलग-अलग स्थानों से मतदाता हो सकता है और दूसरा पैन कार्ड उन्होंने क्यों और किस परिस्थिति में बनवाया?

पूर्व विधायक ने यह भी आशंका जताई कि आधार कार्ड में भी छेड़छाड़ की गई हो सकती है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

संग्राम सिंह का पलटवार
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक श्वेता सिंह के पति संग्राम सिंह ने पूर्व विधायक बिरंची नारायण को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का झंडा पूर्व विधायक ढो रहे हैं, उस पार्टी का सिंबल भी उनके पिता (स्व. समरेश सिंह) की देन है। हार के गम में पूर्व विधायक अब व्यक्तिगत हमलों पर उतर आए हैं।

संग्राम सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2023 से वे सभी पैन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं जो आधार से लिंक नहीं थे और श्वेता सिंह वर्ष 2015 से अब तक एक ही पैन कार्ड पर आयकर रिटर्न फाइल कर रही हैं। वहीं, वोटर कार्ड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हर साल मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता है, और यदि कोई अतिरिक्त कार्ड है भी, तो यह संबंधित बूथ लेवल कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि पूर्व विधायक इस मामले को व्यक्तिगत लड़ाई में बदलना चाहते हैं, तो समरेश सिंह का परिवार हर स्तर पर जवाब देने को तैयार है। उन्होंने चेताया कि यदि यह व्यक्तिगत स्तर तक गया, तो बात बहुत दूर तक जाएगी।

Ranchi News/ Jharkhand/ MLA/ Congress/ BJP/ JMM

- Advertisement -spot_img

Trending

Amit Shah in Sitamarhi: सीतामढ़ी में बनेगा भव्य जानकी...

Amit Shah in Sitamarhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता सीता के...

Bihar News 2025: लोजपा (रामविलास) की पहली लिस्ट जारी,...

Bihar News 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग का मामला अब पटरी पर दिख रहा है। इसी...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: बालू घाटों के आवंटन...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में बालू घाटों और अन्य लघु खनिजों के आवंटन पर बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने बुधवार को हुई...

Jharkhand News: झारखंड की नई उत्पाद नीति 1 जुलाई...

Ranchi: झारखंड सरकार की बहुप्रतीक्षित नई उत्पाद नीति तय समय पर लागू नहीं हो पाएगी। राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया...

Jharkhand News: अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई राज्य...

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी को नई राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया...

Chath 2025: छठ पर बिहार लौटना हुआ महंगा: रांची...

Chath 2025: छठ महापर्व की शुरुआत से पहले बिहार लौटने वालों की भीड़ रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़ी...

Jharkhnad News: झारखंड में घुसपैठ और धर्म परिवर्तन पर...

रांची। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस पर गहरी चिंता...

Popular