22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Ranchi News: झारखंड बंद को लेकर आदिवासी संगठनों का ऐलान, कई अहम मुद्दों पर जताया विरोध

रांची: झारखंड में आज यानी बुधवार, 4 जून 2025 को आदिवासी संगठनों ने एक दिवसीय बंद का ऐलान किया है। यह बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल और अन्य जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।

आदिवासी संगठनों का कहना है कि यह बंद कई अहम मुद्दों को लेकर बुलाया गया है। इनमें प्रमुख मुद्दा है – रांची के सिरमटोली में स्थित केंद्रीय सरना स्थल के पास बनाए गए फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग। इसके अलावा, मरांग बुरू पारसनाथ पहाड़, लुगू बुरू, मुड़हर पहाड़ (पिठौरिया), तमाड़ के डिगरी डिरी और बेड़ो के महादनी सरना स्थल को बचाने की मांग भी शामिल है।

संगठनों ने यह भी मांग की है कि झारखंड में प्रस्तावित ‘पेसा कानून’ को जल्द से जल्द लागू किया जाए, जिससे आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा हो सके।

इस बंद का उद्देश्य सरकार और प्रशासन का ध्यान इन पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की रक्षा की ओर आकर्षित करना है। आदिवासी समाज का कहना है कि अगर इन मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

Trending

JPSC ने पॉलिटेक्निक ब्याख्याता विज्ञापन किया रद्द, अब...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने नौ साल पहले जारी किए गए पॉलिटेक्निक कॉलेजों में व्याख्याता नियुक्ति विज्ञापन को रद्द कर दिया है।...

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार बयान...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के...

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार से अब ‘राजनीतिक सुपरस्टार’...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आधिकारिक तौर पर राजद (RJD) के टिकट पर छपरा सीट...

“चोर को चोर ही प्यारा”-नित्यानंद राय ने तेजस्वी-राहुल पर...

Patna: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ जनता को साधने में जुट गए हैं। इसी बीच...

Bihar Politics News: पीएम मोदी पर लालू यादव का...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बिहार की सियासी गरमाहट बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का...

Bihar News:बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया में...

Patna: बिहार सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने और उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की बहाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम...

Bihar Assembly Election 2025: क्या बिहार में 100 सीटों...

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच खींचतान तेज हो गई है। महागठबंधन...

Popular