16.9 C
Jharkhand
Wednesday, March 4, 2026

UP News: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज बंधेंगे शादी के बंधन में, 8 जून को सगाई, 18 नवंबर को शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, दोनों की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित की जाएगी, जबकि शादी 18 नवंबर को वाराणसी स्थित होटल ताज में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी।

परिवारों की सहमति से तय हुआ रिश्ता

यह रिश्ता पूरी तरह पारिवारिक सहमति से तय हुआ है। समाजवादी पार्टी के विधायक और प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इसकी पुष्टि की है। तूफानी सरोज खुद तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केराकत विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2025 के बाद रिंकू सिंह के परिवार से बातचीत के बाद शादी की तारीखें तय की गईं।

भव्य समारोह, दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

सूत्रों के अनुसार, शादी और सगाई दोनों ही कार्यक्रम बेहद भव्य होंगे। इनमें राजनीति, खेल, फिल्म और उद्योग जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। विवाह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न होगा।

क्रिकेटर रिंकू सिंह का शानदार प्रदर्शन

रिंकू सिंह इस समय टीम इंडिया की टी20 योजनाओं का हिस्सा हैं। हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2025 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से दमदार प्रदर्शन किया था। उनकी बेहतरीन फिनिशिंग क्षमताओं की बदौलत उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था।

प्रिया सरोज: सबसे युवा सांसदों में शामिल

वहीं, प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनावों में पहली बार सांसद बनकर इतिहास रचा है। वे देश की सबसे युवा महिला सांसदों में से एक हैं। पेशे से वकील प्रिया को समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराया।

ये भी पढ़े- Jharkhand Liquor Scam: झारखंड में एसीबी ने तेज की जांच, उत्पाद सचिव समेत 15 को समन

https://www.newsinfolive.com/jharkhand-liquor-scam-in-jharkhand-acb-summoned-15-including-the-excuse-produce-secretary/

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular