23.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jharkhand News: झारखंड के स्कूलों का बदलेगा सिलेबस, बच्चों को पढ़ाया जाएगा शिबू सोरेन और धोनी का जीवन

 

Ranchi News: झारखंड सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) के नेतृत्व में यह बदलाव किया जाएगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं।

2026 से लागू होगा नया सिलेबस
नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2026 से कक्षा 1 से 4 तक के पाठ्यक्रमों को बदला जाएगा। वहीं, वर्ष 2027 से कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नया सिलेबस लागू किया जाएगा।

राज्य के महापुरुष और संस्कृति होंगे सिलेबस का हिस्सा
नए पाठ्यक्रम में झारखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी जाएगी। बच्चों को राज्य के महापुरुषों, आंदोलनकारियों और खिलाड़ियों की जानकारी दी जाएगी। इसमें झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन ‘गुरुजी’ की जीवनी और क्रिकेट के दिग्गज व दो बार विश्व कप जीताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जीवन भी शामिल रहेगा। इसके अलावा राज्य के अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की जानकारी भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी।

अपने राज्य को जानने का मिलेगा अवसर

इस बदलाव के पीछे उद्देश्य है कि बच्चे अपने राज्य की पहचान, इतिहास और योगदान को बेहतर तरीके से समझ सकें। इससे उनमें अपने राज्य के प्रति गर्व की भावना भी विकसित होगी।

2026 में बच्चों को मुफ्त किताबें भी मिलेंगी

नया सिलेबस लागू होने के बाद पश्चिम बंगाल की तर्ज पर वर्ष 2026 के शैक्षणिक सत्र से झारखंड के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त पुस्तकें वितरित की जाएंगी। अप्रैल 2026 से राज्यभर में इन पुस्तकों का वितरण शुरू किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़े:Ranchi News: UPSC Admit Card जारी, Safe Score क्या है? जानें प्रीलिम्स से जुड़ी हर बात https://www.newsinfolive.com/ranchi-news-upsc-admit-card-released-what-is-safe-score/

- Advertisement -spot_img

Trending

Breaking : मंत्री हाफिजुल हसन की अचानक बिगड़ी तबीयत,...

Breaking Ranchi: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की...

Jamshedpur News: मॉडल स्कूल में छात्राओं को दी गई...

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा...

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में दरार? चिराग पासवान और...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। दो चरणों में होने...

Ranchi News: उद्घाटन के कुछ घंटे बाद ही सिरमटोली...

Ranchi: राजधानी रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार थार कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। इस...

PM Modi in Bihar: समस्तीपुर से PM मोदी का...

PM Modi in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने प्रचार अभियान...

Bihar Election 2025: “महालठबंधन नहीं, महाघोटाला,” खगड़िया में विपक्ष...

Bihar Election 2025: बिहार चुनावी जंग के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज खगड़िया में हुई जनसभा में लालू यादव और सोनिया...

Constable Recruitment Paper Leak Case में पूर्व DGP एस.के....

Patna: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड (Constable Recruitment Paper Leak Case) में पूर्व डीजीपी और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के...

Popular