25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bokaro News: सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरों की हड़ताल समाप्त, विधायक जयराम महतो ने कराया समाधान

Bokaro News: बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड में बीते कुछ दिनों से चल रही मजदूरों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। स्थानीय मजदूर न्यूनतम मजदूरी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे प्लांट में कामकाज और गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी।

मजदूरों के समर्थन में डुमरी के विधायक जयराम महतो देर रात प्लांट पहुंचे। वहां उन्होंने प्लांट प्रबंधन और श्रम आयुक्त रंजीत कुमार की मौजूदगी में मजदूरों के साथ वार्ता की। बातचीत के बाद मजदूरों को 1050 रुपए मासिक वेतन बढ़ाने और नियमित रूप से पे स्लिप देने पर सहमति बनी।

इसके अलावा मजदूरों ने प्लांट में सेफ्टी से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं, जिस पर कंपनी ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें न तो 2021 के गजट के अनुसार न्यूनतम वेतन मिल रहा है और न ही अन्य मूलभूत सुविधाएं। वहीं, बाहरी राज्यों से आए मजदूरों को अधिक वेतन देने की भी बात सामने आई।

विधायक जयराम महतो ने बताया कि मजदूरों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और प्लांट प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकारते हुए वेतन में वृद्धि की है।

जयराम महतो, डुमरी विधायक: “मजदूरों को उनका हक मिलना चाहिए। न्यूनतम वेतन न मिलना अनुचित है, इस पर कार्रवाई हुई है।”

- Advertisement -spot_img

Trending

बिहार चुनाव 2025: आज चुनाव आयोग करेगा तारीखों का...

बिहार चुनाव 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे...

Maiya Samman Yojna: 6 महीने से 18+ युवतियों को...

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तकनीकी दिक्कतों की वजह से संकट में है। बीते छह महीने से 18 वर्ष की...

Bihar Politics News: पटना में मांझी का चिराग पासवान...

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी शनिवार को पटना पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने लोक...

CM Nitish Kumar का बड़ा ऐलान, बिहार में शिक्षा...

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar ) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों...

Jharkhand News: झारखंड के इन 5 जिलों में कल...

झारखंड के 5 जिलों और गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भी होगा अभ्यास, 1971 के बाद देश की सबसे बड़ी नागरिक सुरक्षा ड्रिल रांची: भारत और...

EPIC Duplicity: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा: BJP मेयर...

EPIC Duplicity: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बार मुद्दा है वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का। राजद नेता और पूर्व...

RJD 28th foundation day: तेज प्रताप को पार्टी से...

Patna: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 28वें स्थापना दिवस (RJD 28th foundation day) कार्यक्रम के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पहली बार...

Popular