25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand News: झारखंड में 38 करोड़ के शराब घोटाले की जांच तेज, ACB ने ऑपरेशन-फाइनेंस से जुड़े तीन और अधिकारी किए गिरफ्तार

रांची: झारखंड में 38 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार, 21 मई को एसीबी की टीम ने उत्पाद भवन में छापेमारी करते हुए ऑपरेशन और फाइनेंस से जुड़े तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में पूर्व जीएम (ऑपरेशन) सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम (फाइनेंस) सुधीर कुमार दास और एक अन्य अधिकारी शामिल हैं। सुधीर कुमार वर्तमान में रियाडा में पदस्थापित हैं, लेकिन शराब घोटाले के दौरान उत्पाद विभाग में तैनात थे।

एसीबी की छापेमारी से उत्पाद भवन में हड़कंप
एसीबी की टीम के पहुंचते ही उत्पाद भवन में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी और कर्मचारी दस्तावेज जांच के दौरान कुर्सियां छोड़कर इधर-उधर जाते देखे गए। टीम ने वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।

पहले दिन भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
इससे एक दिन पहले, 20 मई को एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। विनय चौबे को उनके आवास से हिरासत में लिया गया, जबकि गजेंद्र सिंह को फोन कर बुलाकर गिरफ्तार किया गया था। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सरकार को हुआ 38 करोड़ का नुकसान
एसीबी के आधिकारिक बयान के अनुसार, आईएएस विनय चौबे ने शराब बिक्री एजेंसियों के चयन में नियमों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उनके और अन्य अधिकारियों के कृत्य से राज्य सरकार को लगभग 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

एसीबी अब इन अधिकारियों की संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। झारखंड में यह घोटाला प्रशासनिक पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है, वहीं ACB की लगातार कार्रवाई से यह साफ है कि भ्रष्टाचार पर अब शिकंजा कसता जा रहा है।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Big Breaking: बिहार चुनाव 2025 से पहले पवन सिंह...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में लौट आए हैं।...

Ranchi News: रिम्स में चाय पीने के बाद डॉक्टर...

Ranchi News: रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में महिला डॉक्टर की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा...

JSSC ने पीजीटी परीक्षा में 69 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (PGT) परीक्षा-2023 से जुड़े अभ्यर्थियों को लेकर अहम फैसला लिया है। आयोग ने...

 Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने ली करवट, जल्द...

Ranchi: झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बुधवार शाम को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, गर्जना और...

Jharkhand News: नगड़ी में अक्टूबर में लगेगा आदिवासी महादरबार,...

Jharkhand News: झारखंड की राजनीति और सामाजिक सरोकारों के बीच नगड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ झामुमो...

Jharkhand News: झारखंड में शहीद जवानों को मिलेगा विशेष...

Ranchi News:  झारखंड सरकार ने नक्सली और असामाजिक तत्वों की हिंसा में शहीद या गंभीर रूप से घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण...

Bihar Politics News: पत्नी मुंबई में और बिहार में...

Bihar Politics News: बिहार की 2025 विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच शुक्रवार को चुनाव आयोग ने राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता...

Popular