23.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Ranchi News:  सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला युवक चिन्हित, पुलिस ने बाइक जब्त की – आरोपी फरार

Ranchi: सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर झारखंड सरकार गंभीर नजर आई और मंत्री दीपक बरुआ के निर्देश पर पुलिस ने तेज़ कार्रवाई की। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम ने जांच करते हुए युवक की पहचान की। आरोपी की पहचान हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोली का निवासी है।

पुलिस ने उसकी बाइक को बरामद कर जब्त कर लिया है, जो खिजुरटोली इलाके में मिली। बाइक को अब सदर थाना में रखा गया है। हालांकि, युवक फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

इस मामले में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बरुआ ने सख्ती दिखाते हुए रांची ट्रैफिक एसपी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,
“ऐसे स्टंट करने वाले युवकों को नियमों की जानकारी दी जाए और इनसे पूछा जाए कि जीवन अनमोल है या जलवा?”

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। रांची ट्रैफिक एसपी ने मंत्री को आश्वासन दिया कि दोषियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी और सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस की अपील

रांची पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सड़क पर स्टंट करने जैसी हरकतें न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं। इस तरह की घटनाएं कानून का उल्लंघन हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: सांसद गिरधारी यादव की ज़ुबान बनी...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट...

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी का...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आरजेडी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 27 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया...

Ranchi News: धार्मिक झंडा फाड़ने पर पिठौरिया में बवाल,...

Ranchi News: पिठौरिया थाना क्षेत्र में धार्मिक झंडा फाड़ने की घटना के बाद माहौल गरम हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम...

Bihar Politics: चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के आरोपों...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज़ होते ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गए हैं। प्रशांत किशोर द्वारा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Jharkhand News: झारखंड की सबसे कम उम्र की लापता...

Jharkhand News: झारखंड की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया सपना कुमारी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। बोकारो और रांची पुलिस...

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों...

रांची | मौसम डेस्क : झारखंड में मॉनसून की पहली आहट महसूस की जा रही है। राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की...

Bihar Politics News: संजय जायसवाल का PK पर बड़ा...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सभी बड़े दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप...

Popular