22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics News: सीएजी रिपोर्ट से गरमाई बिहार की सियासत, सम्राट बोले–घोटाला तेजस्वी राज का है

Bihar Politics News

Patna: बिहार की राजनीति इन दिनों सीएजी की उस रिपोर्ट को लेकर उबाल पर है जिसमें 70,877 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) अब तक लंबित पाया गया है। इस खुलासे ने सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच तीखा आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले को ‘महाघोटाला’ करार देते हुए नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोला।

Jharkhand Weather Alert: 2 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं का अलर्ट

Bihar Politics News: अवधिकाल में तेजस्वी खुद सीएम थे

उन्होंने कहा कि जनता के पैसों का हिसाब नहीं देना भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी मिसाल है और यह सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाता है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिस अवधि की रिपोर्ट की बात हो रही है, उस दौरान तेजस्वी यादव खुद बिहार के डिप्टी सीएम थे और वित्त विभाग में उनकी जिम्मेदारी भी थी।

Ranchi News: प्यार, पेट्रोल और प्लानिंग: कांके पेट्रोल कांड की असली स्क्रिप्ट निकली साजिश, एक गिरफ्तार

Bihar Politics News: तेजस्वी को खुद अपने शासन का हिसाब देना चाहिए

सम्राट ने साफ कहा कि “तेजस्वी को खुद अपने शासन का हिसाब देना चाहिए, दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद के कामों का विश्लेषण करें।” उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है कि कुछ परियोजनाओं के यूसी में समय लगता है और इसे घोटाले की शक्ल देना राजनीतिक नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं। सम्राट ने वित्त विभाग की ओर से जारी स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए कहा कि सभी खर्चों का लेखा-जोखा महालेखाकार को दिया जा रहा है और विपक्ष महज भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर का महागठबंधन पर बड़ा...

Bihar Politics News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड में कांग्रेस और महागठबंधन पर जोरदार...

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों...

रांची | मौसम डेस्क : झारखंड में मॉनसून की पहली आहट महसूस की जा रही है। राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की...

RIMS डायरेक्टर को मिली जानलेवा धमकी, बरियातू थाने में...

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित RIMS (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी...

Bihar Politics News: धृतराष्ट्र जैसे लालू, दुर्योधन जैसे तेजस्वी-गिरिराज सिंह...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी बयानबाजी ने नया रंग पकड़ लिया है। एनडीए और महागठबंधन के बीच शब्दों...

Jharkhand Weather Alert: घर से बाहर ना निकले! झारखंड...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। रांची समेत कई जिलों में जलजमाव की स्थिति...

Bihar Politics News: एक करोड़ नौकरी का सपना या...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार कैबिनेट द्वारा अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने के प्रस्ताव पर मुहर लगते ही सियासी घमासान तेज हो...

Bihar Cabinet News: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसान...

Bihar Cabinet News: बिहार सरकार ने किसानों से जुड़े सबसे अहम फैसलों में से एक लेते हुए किसान सलाहकारों का मानदेय बढ़ा दिया है।...

Popular