Maiyan Samman Yojna: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को त्योहारों से पहले बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि सीधे भेजी जाएगी। यह भुगतान 22 से 26 सितंबर के बीच किया जाएगा, ताकि दुर्गा पूजा से पहले ही महिलाओं को यह रकम मिल जाए।
Highlights:
सामाजिक सुरक्षा निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी जिलों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं और 22 सितंबर से भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उनका कहना है कि 26 सितंबर तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।
Maiyan Samman Yojna: अक्टूबर की राशि भी दीपावली और छठ से पहले महिलाओं को दी जाएगी
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि न सिर्फ सितंबर माह की किस्त, बल्कि अक्टूबर की राशि भी दीपावली और छठ से पहले महिलाओं को दी जाएगी। इससे त्योहार के समय घर की जरूरतों को पूरा करने में महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने नवंबर 2025 तक के लिए 9600 करोड़ रुपये का बजट सभी जिलों को जारी कर दिया है, ताकि भुगतान में किसी तरह की देरी न हो।
यह योजना महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद देने का बड़ा कदम है। त्योहारों से पहले समय पर दो किस्तें मिलने से लाखों परिवारों को राहत मिलेगी और महिलाएं त्योहारों को बेफिक्र होकर मना सकेंगी।












