22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics News: रोहिणी आचार्य के एक ट्वीट ने ला दिया बवाल, राजद परिवार परेशान!

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में इन दिनों लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट खूब चर्चा में है। इसी दौरान उनका एक ट्वीट खूब चर्चा में है। 19 सितंबर को रोहिणी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है।

अपने पोस्ट में रोहिणी ने व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि “मैंने एक बेटी और बहन के नाते अपना कर्तव्य और धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी। मुझे किसी पद या राजनीतिक महत्वाकांक्षा की चाह नहीं है, मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है।” हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को राजद सांसद संजय यादव से जुड़ी विवादित घटनाओं से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले तेज प्रताप यादव भी संजय यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला कर चुके हैं।

Bihar Politics News: रोहिणी अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया

रोहिणी के पोस्ट के बाद राजद परिवार और पार्टी के भीतर आपसी खींचतान की खबरें सामने आईं। इसके चलते उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया, जिससे उनके पोस्ट अब केवल फॉलोअर्स तक ही सीमित रहेंगे।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि रोहिणी का यह कदम दो कारणों से हो सकता है — एक, आलोचना से बचने के लिए और दूसरा, पार्टी में विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए। अब सभी की निगाहें रोहिणी के अगले कदम और राजद की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

- Advertisement -spot_img

Trending

Dhanbad SSC CGL Scam: धनबाद में SSC CGL परीक्षा...

Dhanbad SSC CGL Scam: धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित इन्फिनिटी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में आयोजित SSC CGL परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े...

Jharkhnad News: झारखंड दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम...

रांची: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर...

Jharkhand News: 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान,...

जमशेदपुर: रांची स्थित सीरम टोली सरना स्थल के समीप बनाए जा रहे फ्लाईओवर के रैंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी संगठनों...

Bihar Politics News: “मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके...

Bihar Politics News: पटना में रविवार को आयोजित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की जनसमर्थन सभा में पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने...

Patna Crime News: कुत्ते के भौंकने पर विवाद, युवक...

Patna Crime News: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मलबीघा गांव में कल देर रात मामूली विवाद में हत्या की घटना हो गई। मामूली...

Bihar Politics News: गीता की कसम खाकर कहता हूं...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक तरफ सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं,...

Sahebganj News: साहिबगंज में दिनदहाड़े फायरिंग: युवक की हत्या...

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर इलाके...

Popular