21.8 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics: छठ पर्व पर लालू यादव का तंज: “एनडीए झूठ और जुमलों की सरकार”

Bihar Politics: बिहार में आज से चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। राज्यभर में भक्ति और उल्लास का माहौल है, लेकिन इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने छठ पर 12 हजार विशेष ट्रेनों का दावा किया था, जो “सफेद झूठ” साबित हुआ।

Bihar Politics: डबल इंजन सरकार ने बिहार में उद्योग लगाने के नाम पर सिर्फ जुमले दिए

लालू यादव ने लिखा कि हर साल लाखों प्रवासी बिहार लौटते हैं, लेकिन सरकार उन्हें सम्मानजनक यात्रा सुविधा तक नहीं दे पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार ने बिहार में उद्योग लगाने के नाम पर सिर्फ जुमले दिए हैं, जिससे रोजगार की भारी कमी बनी हुई है।

आरजेडी नेता ने कहा कि बिहारवासियों को छठ जैसे पर्व पर भी ट्रेन और बसों में अमानवीय परिस्थितियों में सफर करना पड़ रहा है, जो सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। वहीं, रेलवे ने दावा किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -spot_img

Trending

क्या फिल्मों में आएंगी प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती?...

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का फिल्मी डेब्यू? निक जोनस ने बताया फ्यूचर प्लाननई दिल्ली: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान...

Bihar News: नीतीश सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 11...

Bihar News: बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2020 और 2023 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों को...

Bihar Election: बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान ने जताई...

पटना : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान अब सीधे तौर पर बिहार की राजनीति में उतरने की तैयारी...

EPFO ने PF निकासी के नियमों में किया बड़ा...

EPFO Rules 2025: देश के सात करोड़ से अधिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सदस्यों को बड़ी राहत मिली है। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया...

Bihar Politics News: बढ़ने वाली है तेजस्वी की टेंशन,...

Bihar Politics News: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। छोटे दल...

अब लालू-मोदी का डर खत्म, जनता मालिक है-समस्तीपुर में...

Desk: बिहार में बदलाव की मुहिम छेड़ चुके जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने आज समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र...

Breaking: जदयू की अंतिम सूची जारी, 44 नए उम्मीदवार...

Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) ने अपनी दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस...

Popular