Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब नई रणनीति के साथ सियासी मैदान में लौटने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व ने आगामी एक दिसंबर को पटना स्थित सदाकत आश्रम में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर आगे की लड़ाई का खाका तैयार किया जाएगा।
Highlights:
Bihar Politics: चुनाव बाद प्रदेश कमिटी की पहली बड़ी बैठक
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ के अनुसार, बैठक में जिलाध्यक्षों, कार्यकारी अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और मोर्चा प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। यह चुनाव बाद प्रदेश कमिटी की पहली बड़ी बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम करेंगे।
बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की ‘वोट चोरी विरोध रैली’ की तैयारी पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और राज्यभर में सरकार के खिलाफ अभियान को तेज करने पर भी निर्णय लिए जाएंगे।

