23.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उठाने जा रही है यह बड़ा कदम….

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए कांग्रेस ने एक अहम रणनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने राज्य के हर जिले में ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) भेजने का निर्णय लिया है, जो दो प्रमुख ज़िम्मेदारियां निभाएंगे – पहली, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में जनता की मदद और दूसरी, ज़मीनी चुनावी हालात का मूल्यांकन।

Big Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा

पार्टी के इस मिशन के तहत देशभर से चयनित कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को बिहार भेजा गया है। ये ऑब्जर्वर जिलों में जाकर आम जनता से मिलेंगे, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या नाम हटाने जैसी समस्याओं को समझेंगे और आवश्यक होने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर उनका समाधान भी कराएंगे। इस प्रक्रिया के लिए उन्हें पटना के सदाकत आश्रम में विशेष ट्रेनिंग दी गई, जहां उन्हें कार्य की प्रकृति और उद्देश्य की पूरी जानकारी दी गई।

Bihar Politics News: जिले में पार्टी की मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे ऑब्जर्वर

इसके साथ ही कांग्रेस ने इन ऑब्जर्वरों को एक और बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। वे अपने जिले में पार्टी की मौजूदा स्थिति, संगठन की मजबूती, संभावित उम्मीदवारों की लोकप्रियता और चुनावी गतिविधियों का मूल्यांकन करेंगे। इन जानकारियों का विस्तृत फीडबैक पार्टी हाईकमान को सौंपा जाएगा, जिससे चुनावी रणनीति को और धार दी जा सके।

Bihar News: चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी; तेजस्वी और सम्राट को Z+, इन नेताओं को भी मिली हाई लेवल सेक्युरिटी

कांग्रेस को उम्मीद है कि यह कदम न केवल जनता को वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाएगा, बल्कि संगठन को भी ज़मीन पर मज़बूती देगा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बढ़त दिलाने में मदद करेगा।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों...

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शुक्रवार...

विधायक Jayram Mahto की अचानक बिगड़ी तबियत, कई कार्यक्रम...

Ranchi: डुमरी के विधायक जयराम महतो (Jayram Mahto)  की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्रीय भ्रमण से लौटने...

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का इंतज़ार...

Jharkhand News: झारखंड में लंबे इंतज़ार के बाद नगर निकाय चुनाव का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की...

Bihar Politics News: तेजस्वी के चूना लगाने वाले बयान...

Bihar Politics News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को रोहतास से ‘वोटर अधिकार...

Maiyan Samman Yojna: इस दिन से धड़ाधड़ गिरना शुरू...

Maiyan Samman Yojna: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को त्योहारों से पहले बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं...

Bihar Election 2025: NDA में सीटों की जंग खत्म!मांझी...

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान अब लगभग खत्म होती दिख रही है।...

Uttrakhand Incident News: उत्तरकाशी में बादल फटने से मची...

Uttrakhand Incident News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की भयावह घटना ने भारी तबाही मचाई। गंगोत्री धाम और मुखवा...

Popular