23.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Bokaro News: श्वेता सिंह और बिरंची नारायण को नोटिस, शपथ पत्र में गड़बड़ी को लेकर 3 जून को पेश होने का निर्देश

बोकारो: विधायक श्वेता सिंह और भाजपा नेता बिरंची नारायण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनावी शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के आरोप में दोनों को नोटिस जारी किया गया है। बोकारो के तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर और अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांढा ने छुट्टी पर जाने से पहले यह नोटिस जारी किया था।

नोटिस में दोनों नेताओं को 3 जून को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

दरअसल, भाजपा नेता बिरंची नारायण ने सीईओ को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन के समय दिए गए शपथ पत्र में कई अहम जानकारियां छुपाईं। शिकायत में कहा गया कि उनके पास दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी हैं, जो नियमों के विरुद्ध है।

इसके अलावा यह भी आरोप है कि श्वेता सिंह को 2013 में बोकारो स्टील सिटी के एचएससीएल पुल का एक क्वार्टर आवंटित किया गया था, जिसका किराया अब तक बकाया है। जबकि अपने शपथ पत्र में उन्होंने सरकार के प्रति किसी भी प्रकार के बकाये से इनकार किया था।

चुनाव आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर को जांच के निर्देश दिए थे। अब दोनों नेताओं को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है, जिससे आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार से अब ‘राजनीतिक सुपरस्टार’...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आधिकारिक तौर पर राजद (RJD) के टिकट पर छपरा सीट...

Bihar Band: इतनी बड़ी बेईज्जती! राहुल गांधी के रथ...

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को महागठबंधन द्वारा बुलाए गए...

Ranchi News: रांची में मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजधानी रांची में झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत स्थापित होने वाले मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास...

Bihar Politics News: जदयू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को तब बड़ा झटका...

Big Breaking: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने...

Big BreakingRanchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने धनबाद...

Ranchi News: कांके रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज...

Ranchi News: राजधानी रांची में कांके रोड स्थित जोड़ा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार मां-बेटी...

Train Update: बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रांची...

Train Update: छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो नई छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की...

Popular