22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Dhanbad News: अवैध शराब बिक्री रोकने पर पत्नी और सास ने दामाद पर फेंका तेजाब और फिर….

Dhanbad News: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला धनबाद जिले से सामने आया है, जहां अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर एक महिला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति पर तेजाब फेंक दिया। पीड़ित लोदना निवासी राजेश साव ने अपनी पत्नी राधा देवी और सास रोहमी देवी के खिलाफ धनसार थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Dhanbad News:  पत्नी और सास के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

राजेश ने बताया कि वह बीते दस वर्षों से अपनी पत्नी के साथ मनईटांड़ में रह रहा था। उसने अपने ससुर से जमीन खरीदकर घर भी बनाया था। लेकिन हाल ही में यह पता चलने पर कि उसकी पत्नी और सास अवैध रूप से शराब बेचती हैं, उसने उन्हें इस काम से रोकने की कोशिश की। इसी बात से नाराज़ होकर राधा देवी और उसकी मां ने मिलकर राजेश पर तेजाब से हमला कर दिया।

दामाद अस्पताल में भर्ती

इस हमले में राजेश का शरीर बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की गिरती हालत और लालच में इंसान के बदलते चेहरे को भी उजागर करती है। तेजाब जैसे घातक हमले का सहारा लेकर एक पत्नी ने उस रिश्ते को लहूलुहान कर दिया, जिसे समाज सबसे पवित्र मानता है। पीड़ित पति ने न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Dhanbad News: अवैध शराब बिक्री रोकने पर पत्नी और...

Dhanbad News: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला धनबाद जिले से सामने आया है, जहां अवैध शराब बिक्री का...

Jharkhand News: झारखंड विश्वविद्यालयों में सख्ती: राज्यपाल को सीधे...

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को अब सीधे राज्यपाल सह कुलाधिपति को व्यक्तिगत आवेदन भेजना महंगा पड़ सकता...

Jharkhand News: झारखंड में शहीद जवानों को मिलेगा विशेष...

Ranchi News:  झारखंड सरकार ने नक्सली और असामाजिक तत्वों की हिंसा में शहीद या गंभीर रूप से घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण...

Bihar Politics News: चिराग पासवान ने एनडीए को दे...

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा देने वाला...

Land Scam: IAS विनय कुमार चौबे की रिमांड खत्म,...

Land Scam: हजारीबाग जमीन घोटाले में निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की चार दिन की रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई। इस दौरान भ्रष्टाचार...

Bihar Crime News: जंगल से महिला-पुरुष का सरकटा शव...

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में जंगल से एक महिला और पुरष का सर कटा हुआ का शव...

Jharkhand News: दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन...

दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, 200 करोड़ की परियोजना का हुआ निरीक्षणJamshedpur: झारखंड का दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी अब विश्वस्तरीय पर्यटन...

Popular