24.7 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने चौथी बार एशिया कप हॉकी का खिताब जीता, कोरिया को 4-1 से हराया

Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जिसमें भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में चीन को 7-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ चौथी बार एशिया कप जीता, बल्कि 2026 एफआईएच वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। भारत इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में चैंपियन रह चुका है।

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने पहले ही मिनट में बढ़त बना ली

फाइनल मैच में भारत ने पहले ही मिनट में बढ़त बना ली। सुखजीत सिंह ने शुरुआती गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले दिलप्रीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया और स्कोर 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में खेल और रोमांचक हो गया। इसी क्वार्टर में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कोरिया के रिव्यू लेने के बाद फैसला बदल गया। इसके बावजूद दिलप्रीत ने एक और गोल दागते हुए टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

Hockey Asia Cup 2025: कोरिया की टीम सिर्फ एक ही गोल कर पाई

चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत का दबदबा बरकरार रहा। खेल के 50वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। कोरिया की टीम काफी कोशिशों के बाद सिर्फ एक ही गोल कर पाई, जो सोन डायन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा।

पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कोरिया को ज्यादा मौके नहीं दिए और शानदार रणनीति के दम पर जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने साबित कर दिया कि वह एशिया में हॉकी का असली चैंपियन है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Big Breaking: जदयू की पहली सूची में 57 उम्मीदवारों...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी हलचल तेज होती जा रही है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता...

Jharkhand News: झारखंड के प्लस टू स्कूलों में 2026...

Jharkhand News Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के प्लस टू उच्च विद्यालयों में वर्षों से लंबित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी जनहित याचिका का...

Bihar Election 2025: महिला प्रत्याशी को माला पहनाने पर...

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता संजय झा के बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावुक संदेश: “मैंने सिर्फ पिता...

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा झारखंड शोक में डूबा है। लेकिन...

Bokaro News: श्वेता सिंह और बिरंची नारायण को नोटिस,...

बोकारो: विधायक श्वेता सिंह और भाजपा नेता बिरंची नारायण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनावी शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के आरोप में...

बिहार चुनाव 2025 से पहले तेजस्वी को बड़ा झटका,...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है। टिकट बंटवारे की सुगबुगाहट के...

Bihar Politics News: एक करोड़ नौकरी का सपना या...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार कैबिनेट द्वारा अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने के प्रस्ताव पर मुहर लगते ही सियासी घमासान तेज हो...

Popular