22.9 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand Cabinet Meeting: JSSC भर्ती नियमों में बदलाव, 5 डॉक्टर बर्खास्त और कई बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें भर्ती प्रक्रिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

Jharkhand Cabinet Meeting: JSSC भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। सामान्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के साथ-साथ विशेष योग्यता और तकनीकी पदों के लिए भी इसी तरह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Jharkhand Cabinet Meeting: जलाशय और बांध सुधार योजनाएं

पुनाशी जलाशय परियोजना के लिए 1,891 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इसके अलावा 35 बांधों के सुधार और पुनर्वास के लिए 238 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिसमें 70% खर्च वर्ल्ड बैंक और 30% राज्य सरकार करेगी।

पांच डॉक्टर बर्खास्त

वर्षों से बिना कारण अस्पतालों से गायब चल रहे पांच डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इनमें डॉ. फरहाना, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. भावना, डॉ. इंद्रनाथ प्रसाद और डॉ. रिंकू सिंह शामिल हl

बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

कैबिनेट ने बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए कई ग्रिड और संचरण लाइनों के निर्माण की मंजूरी दी। इसमें पतरातू पावर प्लांट से जुड़ी लाइन के लिए 1,871 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

अन्य फैसले

* पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का रांची स्थित आवास उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आजीवन दिया गया।

* मुंबई में झारखंड भवन निर्माण के लिए 169 करोड़ रुपये मंजूर।

* 50 आंगनबाड़ी केंद्रों और 109 भवनों के निर्माण को हरी झंडी।

* प्रवासी मजदूरों के शव लाने के लिए 50 लाख रुपये का कोष बनाया गया।

* अब 25 की जगह 50 छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: जमुई में एनडीए सम्मेलन में बवाल, मंत्री...

Bihar News: जमुई जिले से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। चकाई विधानसभा क्षेत्र के बटिआ में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उस वक्त...

Bihar Politics: सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे प्रशांत किशोर...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है। जुनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और सांसद डॉ संजय जायसवाल एक बार...

Bihar Politics News: मरे हुए जिंदा, जिंदा हुए गायब!...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बार मुद्दा है दोहरी वोटर आईडी का, जिसे लेकर राजद नेता तेजस्वी...

JSSC मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का परिणाम घोषित,...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने शुक्रवार को मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का परिणाम घोषित कर दिया। कीटपालक और इसके समकक्ष पदों...

Surya Hansda Encounter पर पत्नी ने बताया सुनियोजित हत्या,...

Ranchi: सूर्या हांसदा एनकाउंटर (Surya Hansda Encounter) मामला अब विवादों के घेरे में आ गया है। गुरुवार को रांची पहुंचकर मृतक की पत्नी सुशीला...

Jharkhand News: 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान,...

जमशेदपुर: रांची स्थित सीरम टोली सरना स्थल के समीप बनाए जा रहे फ्लाईओवर के रैंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी संगठनों...

Jharkhand High Court : DGP अनुराग गुप्ता की पत्नी...

Ranchi: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज...

Popular