23.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jharkhand News: झारखंड में सरना धर्म कोड पर सियासी संग्राम, JMM-BJP में आरोप-प्रत्यारोप तेज

Ranchi news: झारखंड में एक बार फिर सरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। झामुमो ने भाजपा पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडेय ने सवाल किया है कि विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित सरना कोड को केंद्र सरकार कब तक मान्यता देगी?

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा की आदिवासी विरोधी सोच किसी से छुपी नहीं है। उनका आरोप है कि भाजपा की नज़र आदिवासियों की जमीन पर है जिसे कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की साजिश रची जा रही है।

वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और झामुमो सरना कोड पर आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने याद दिलाया कि 2014 में कांग्रेस के आदिवासी कल्याण मंत्री ने ही इस कोड को अव्यवहारिक बताते हुए खारिज किया था। उन्होंने कहा कि जब दोनों दल सत्ता में थे तब कुछ नहीं किया, अब आंदोलन की बातें कर रहे हैं।

सरना धर्म कोड को लेकर झारखंड की राजनीति में जोरदार बयानबाजी जारी है, लेकिन आदिवासी समाज अभी भी असमंजस में है कि उनकी धार्मिक पहचान को आखिर कब मिलेगी संवैधानिक मान्यता।

- Advertisement -spot_img

Trending

JSSC मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का परिणाम घोषित,...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने शुक्रवार को मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का परिणाम घोषित कर दिया। कीटपालक और इसके समकक्ष पदों...

Hazaribagh: अवैध ईंट भट्ठा बना मौत का जाल! करंट...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुम्भा पंचायत के डूमरडीहा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई।...

Jharkhand Weather Alert:  5 अगस्त तक भारी बारिश का...

Jharkhand Weather Alert Ranchi: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, और इसके कारण राज्य भर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय...

Bihar Politics News: अरुण भारती के बयान ने बढा़ई...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार गठबंधन में पांच पार्टियां...

Jharkhand News: 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: 94.39% छात्र पास,...

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 94.39% छात्र सफल हुए। राज्यभर...

Breaking: जदयू की अंतिम सूची जारी, 44 नए उम्मीदवार...

Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) ने अपनी दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस...

Jharkhand Weather Alert: भारी बारिश के बाद झारखंड में...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और हाइड्रोमेट डिवीजन की...

Popular