Jharkhand Nikay Chunav Voting 2026: 48 नगर निकायों में मतदान जारी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने डाला वोट
रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए आज सुबह से ही मतदान जारी है। पूरे राज्य में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिल रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके रोड स्थित आवास से मतदान के लिए सहजानंद चौक, हरमू स्थित संत कुलदीप उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने अपना वोट डाला।
Highlights:
राज्य के कई शहरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी मतदान कर लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी है।
झारखंड के कुल 48 नगर निकायों में आज मतदान हो रहा है। इसमें
9 नगर निगमों के मेयर
20 नगर परिषद अध्यक्ष
19 नगर पंचायत अध्यक्ष
के पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
इसके साथ ही 1,042 वार्ड पार्षदों के लिए भी मतदान हो रहा है। राज्यभर में 4,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा।
ALSO READ:http://Jharkhand Municipal Election: रांची समेत 48 नगर निकायों में…

