22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी, तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert

Ranchi : झारखंड में मानसून का असर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आने वाले 24 से 48 घंटे राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि झारखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में शनिवार को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा रांची, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह सिस्टम धीरे-धीरे झारखंड के दक्षिणी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सिमडेगा में 94.6 मिमी, चाईबासा में 58.5 मिमी और रांची में 38.8 मिमी बारिश हुई है।

1 जून से 25 जुलाई तक झारखंड में कुल 676.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 52% अधिक है। वहीं, रांची में अब तक 927.8 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 69% ज्यादा है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand Weather Alert: भारी बारिश के बाद झारखंड में...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और हाइड्रोमेट डिवीजन की...

RCB vs DC IPL 2025 मैच पूर्वावलोकन: बारिश का...

RCB vs DC IPL 2025: क्या बारिश बनेगी खलल या रोमांच बढ़ाएगी पिच? जानिए पूरा पूर्वावलोकनRCB vs DC इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 अपने...

Bihar News: जदयू के इस विधायक के खिलाफ बगावत!...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी हलचल भी तेज हो गई है। मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से...

Ranchi पहाड़ी मंदिर में उमड़े हजारों शिवभक्त, जलाभिषेक के...

Ranchi: श्रावण मास की पहली तारीख के साथ ही राजधानी रांची का माहौल शिवमय हो उठा। सुबह होते ही शहर के तमाम शिवालयों में...

Nepal Protest: राष्ट्रपति भवन में आगजनी, कई मंत्रियों ने...

Nepal Protest: नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी तेज रहे। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में गुस्साए युवाओं ने जमकर...

Bihar Cabinet: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी, नीतीश...

Bihar Cabinet: बिहार की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले अपना वादा पूरा...

विधायक Jayram Mahto की अचानक बिगड़ी तबियत, कई कार्यक्रम...

Ranchi: डुमरी के विधायक जयराम महतो (Jayram Mahto)  की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्रीय भ्रमण से लौटने...

Popular