22.9 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में मानसून अपनी पूरी रफ्तार में है और राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के छह जिलों-देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 8 अगस्त को इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather Alert: खूंटी में हुई सबसे अधिक वर्षा

राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुवार को भी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा खूंटी में हुई, जहां 35 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रांची में 3 मिमी, जमशेदपुर में 30 मिमी, और बोकारो में 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मेदिनीनगर में हल्की फुहारें देखने को मिलीं। बीते 24 घंटों में पश्चिम सिंहभूम के डुमुरिया में सबसे ज्यादा 75.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

रांची में कुल 1019.6 मिमी बारिश

राजधानी रांची में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 जून से 8 अगस्त तक रांची में कुल 1019.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से करीब 70% अधिक है। जबकि पूरे मानसून सीजन में औसतन 1023 मिमी बारिश होती है, रांची ने यह आंकड़ा महज 68 दिनों में लगभग छू लिया है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में अब तक 1235 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 96% ज्यादा है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगस्त माह के दौरान अधिकतर दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद कई जगहों पर वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रांची जिले में 10 अगस्त को कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की भी आशंका जताई गई है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया...

Jharkhand News: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया प्रीपेड सिस्टम लागू कर दिया गया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्यभर...

Jharkhand Vidhansabha का मानसून सत्र आज से शुरू, हंगामे...

Ranchi: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Vidhansabha) का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। कुल चार कार्यदिवस वाले इस...

Ranchi Crime News: ऑनलाइन गेम की आड़ में करोड़ों...

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे अवैध जुआ और...

Saiyaara मूवी में ऐसा क्या है खास जो लोगों...

Desk: 18 जुलाई को रिलीज हुई मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) इन दिनों युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज बटोर रही है। इस फिल्म...

Diwali 2025: इस बार धनतेरस पर खरीदें ये चीज़ें,...

Diwali 2025: धनतेरस दीपावली का पहला दिन होता है, जिसे धन की देवी महालक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा के रूप में...

Jharkhand Weather Alert: मानसून बना मेहमान-ए-खास, झारखंड में चार...

Jharkhand Weather AlertRanchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई 2025...

Amit Shah in Sitamarhi: सीतामढ़ी में बनेगा भव्य जानकी...

Amit Shah in Sitamarhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता सीता के...

Popular