22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, येलो अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तेज आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले 24 घंटों में कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

JSSC ने पीजीटी परीक्षा में 69 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की, 13 का परिणाम लंबित

पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, जिससे झारखंड के कई इलाकों में बारिश कम हुई। लेकिन अब मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आज से मौसम में बदलाव होगा और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।

Jharkhand Weather Alert: खुले स्थानों से दूर रहें-मौसम विभाग

बीते 24 घंटे के वर्षा आंकड़ों पर नजर डालें तो सरायकेला जिले के ईचागढ़ में सबसे अधिक 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद कुचाई में 6.0 मिमी, चाईबासा में 5.1 मिमी और खलारी में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रांची समेत नामकुम और जामताड़ा में मात्र 0.4 मिमी बारिश हुई।

Tejpratap Yadav का बड़ा हमला: राहुल-तेजस्वी की मंशा पर उठाए सवाल, महागठबंधन में दरार के संकेत

तापमान की बात करें तो गोड्डा में अधिकतम तापमान 37°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था, वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.4°C रहा। वज्रपात की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे खुले स्थानों से दूर रहें और मौसम साफ होने तक सुरक्षित जगहों पर शरण लें।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Cabinet: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी, नीतीश...

Bihar Cabinet: बिहार की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले अपना वादा पूरा...

Bihar News: बिहार में सरकारी अस्पतालों में लगातार 11वें...

Bihar News: बिहार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा देने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य एवं परिवार...

बिहार कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, मंत्रियों की...

बिहार कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला: मंत्रियों की सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारियों को भी मिला लाभपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की...

Bihar Election 2025: मांझी की ‘15 ग्राम’ मांग से...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में पहले चरण का मतदान 6...

Breaking : मंत्री हाफिजुल हसन की अचानक बिगड़ी तबीयत,...

Breaking Ranchi: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की...

Ranchi News: पहली सोमवारी पर रांची में उमड़ा श्रद्धा...

Ranchi News: सावन मास की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी...

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी को बड़ा झटका, सुगौली के...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सियासी हलचल और तेज होती जा रही है। एनडीए में सीट बंटवारे का...

Popular