21.8 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, वज्रपात का खतरा बरकरार

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मॉनसून का प्रभाव कमजोर पड़ गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकांश जिलों में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा में सर्वाधिक 58.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पतरातू में केवल 5 मिमी बारिश हुई। राजधानी रांची में दोपहर को तेज धूप के बाद शाम को मौसम थोड़ा सुहावना हो गया।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, वज्रपात का खतरा बरकरार

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सर्कुलेशन कमजोर

रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में मॉनसून ट्रफ बिहार से होकर गुजर रहा है, जिससे झारखंड में बारिश की गतिविधियां सीमित हो गई हैं। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सर्कुलेशन भी अब कमजोर हो चुका है। इन कारणों से आज और कल राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन वज्रपात का खतरा अभी भी बना हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, गोड्डा जिले में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। दोपहर के समय गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए।

EPIC Duplicity: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा: BJP मेयर के पास दो वोटर ID, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

हालांकि, कुछ जिलों में इस सीजन में अब तक रिकॉर्ड वर्षा हुई है। पूर्वी सिंगभूम, लातेहार, रांची, धनबाद और सरायकेला-खरसावां में लगभग 1200 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। पूरे राज्य में अब तक सामान्य से 36% अधिक वर्षा हो चुकी है, जो एक सकारात्मक संकेत है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पूरे राज्य में हल्की बारिश के साथ आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही, वज्रपात को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand: JETET में भाषा चयन पर सियासी बवाल, पलामू में...

Ranchi: झारखंड में जेईटीईटी परीक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषाओं के चयन को लेकर विवाद गरमा गया है। सरकार ने पलामू प्रमंडल के लिए नागपुरी...

Bihar News: “युवा शक्ति को मिला नया मार्गदर्शन: प्रज्ञा...

छपरा: भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, सारण में शनिवार को प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण द्वारा 'यूथ एक्सपो' का भव्य आयोजन किया गया, जिसने सैकड़ों युवाओं को...

Big Breaking: खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को...

Big Breaking: खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। आज रांची पुलिस ने उन्हें उनके खूंटी स्थित...

Big Breaking: जेएमएम का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’...

Big Breaking Ranchi: झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ (पूर्व ट्विटर) शनिवार रात साइबर हमले का शिकार...

Godda Crime News: गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42...

Godda Crime News: गोड्डा जिले में पिछले कई महीनों से हो रही चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

JSSC नियुक्ति घोटाला? सहायक आचार्य नियुक्ति में अनियमितता का...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सहायक आचार्य (मैथ-साइंस) के पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो...

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट, जहरीली...

Jamshedpur: जमशेदपुर के डिमना थाना क्षेत्र स्थित मिर्जाडीह गांव में गुरुवार रात एक अलकतरा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल...

Popular