22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Maiya Samman Yojana: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, मंईयां योजना की अप्रैल माह की ₹2500 की राशि खातों में जमा

Ranchi: रांची जिले की करीब 3 लाख 40 हजार महिलाओं के खाते में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की ₹2500 की किस्त सीधे जमा कर दी गई है। इस बार कुल ₹85 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई है।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को यह आर्थिक सहायता मिली है। ग्रामीण इलाकों में कांके, मांडर, सिल्ली, चान्हो, रातू जैसे कई क्षेत्रों की हजारों महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचा है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में सदर, हेहल, अरगोड़ा, बड़गाईं और बुंडू नगर पंचायत की महिलाएं भी इसका फायदा उठा रही हैं।

जिलाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि जिन महिलाओं के खातों में अभी तक राशि नहीं आई है, वे जल्द से जल्द अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवाएं और भौतिक सत्यापन का काम पूरा करें। इसके लिए वे अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आधार लिंकिंग और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगली किस्त जारी की जाएगी। मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

ये भी पढ़े-  झारखंड बंद को लेकर आदिवासी संगठनों का ऐलान, कई अहम मुद्दों पर जताया विरोध

https://www.newsinfolive.com/ranchi-news-announced-tribal-organizations-announced-on-many-important-issues-regarding-jharkhand-bandh/

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: दिशोम गुरु के जाने पर टूटे चंपई...

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन...

Big Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी और...

Big Breaking Godda: झारखंड की राजनीति और अपराध की दुनिया में चर्चित नाम सूर्या हांसदा सोमवार को गोड्डा के ललमटिया इलाके में पुलिस एनकाउंटर में...

Diwali 2025: दिवाली पर भूलकर भी न करें ये...

Diwali 2025: दीपों का त्योहार दिवाली रोशनी, खुशहाली और मां लक्ष्मी के स्वागत का पर्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं — कुछ छोटी-छोटी...

Big Breaking: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन

Big Breaking: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड आंदोलनकारी और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। सीएम हेमंत सोरेन...

Bihar Politics News: चुनाव से पहले गरमाई सियासत, IND...

Bihar Politics News: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इससे पहले राजनीति खूब गरमा गई है। मामला 27 अगस्त 2025 का है, जब...

Sahibganj Incident News: गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव...

Sahibganj Incident News: झारखंड के साहिबगंज जिले में आज सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। गदाई दियारा क्षेत्र में एक ओवरलोड...

Bihar News: “लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप को RJD...

Patna: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने ही बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6...

Popular