22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Maiyan Samman Yojna: रक्षाबंधन पर झारखंड सरकार का तोहफा, ‘मईयां सम्मान योजना’ की राशि पहुंची महिलाओं के खातों में

Maiyan Samman Yojna

Ranchi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को खास तोहफा देते हुए ‘मईयां सम्मान योजना’ के तहत जुलाई माह की किस्त लाभुकों के बैंक खातों में भेजनी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 2500 रुपये की किस्त राज्य के कई जिलों की महिलाओं को मिल चुकी है, जबकि बाकी जिलों में यह राशि शनिवार तक पहुंचने की उम्मीद है।

सरकार ने पहले ही सभी जिलों के सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशकों को सख्त निर्देश दिए थे कि रक्षाबंधन से पहले हर हाल में भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि लाभुक महिलाएं इस पर्व को आत्मसम्मान और खुशी के साथ मना सकें।

Maiyan Samman Yojna: सभी जिलों को आवश्यक फंड आवंटित

समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों को आवश्यक फंड भी पहले ही आवंटित कर दिया गया था। हालांकि, जिन लाभुक महिलाओं का ई-केवाईसी अब तक पूर्ण नहीं हुआ है, उनके खातों में फिलहाल राशि रोकी गई है। प्रशासन की ओर से इन्हें जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि अगली किस्तों का लाभ समय पर मिल सके।

राज्य सरकार की इस पहल को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर यह आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की भावना को और मजबूत

करती है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Big Breaking: देवघर में बड़ा सड़क हादसा, कावरियों से...

Big Breaking Deoghar: श्रावण मास के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे कांवरियों के लिए आज की सुबह एक दुखद...

Ranchi News: रांची-मुरी मार्ग पर भयंकर सड़क हादसा, एक...

Ranchi News: रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। हादसा...

Jharkhand News: गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से भारत...

Jharkhand News Ranchi: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित कुख्यात अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को आखिरकार...

Ranchi News: रांची में वट सावित्री व्रत की धूम:...

Ranchi: राजधानी रांची सहित आस-पास के क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत की पारंपरिक धूम देखी गई। सोमवार की सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अखंड...

Bihar Bandh: प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहने के...

Bihar Bandh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के विरोध में एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार...

CM Nitish Kumar ने TRE-4 की परीक्षा के आदेश...

Patna: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में...

Dhanbad News: कांग्रेस नेता राशिद रजा के बेटों की...

Dhanbad News: कांग्रेस नेता के बेटों की गुंडागर्दी, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को लोहे की रॉड से पीटाDhanbad News: झारखंड के धनबाद में कांग्रेस...

Popular