18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Jharkhand Paddy Procurement Scam: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, ‘MSP वादा अधूरा, किसानों से धान खरीद में भ्रष्टाचार’

Jharkhand Dhan Kharid Crisis: मरांडी का हमला, ‘बिचौलियों के हवाले किसान, सरकार फेल’
MSP पर सियासत तेज: धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, हेमंत सरकार घिरी

 

राची: राज्य में धान खरीद को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव और किसानों की बात तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।

मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सरकार ने किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 2400 रुपये कर दिया गया। इसमें भी 2300 रुपये केंद्र सरकार से मिलते हैं, जबकि राज्य सरकार की हिस्सेदारी महज 100 रुपये है।

उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीद केंद्रों पर बिचौलियों और दलालों का बोलबाला है, जिससे किसानों को सही दाम नहीं मिल पा रहा। सरकार ने इस वर्ष 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा है, लेकिन दो महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक केवल 19 लाख 80 हजार 216 क्विंटल धान ही खरीदा गया है।

मरांडी ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि राज्य में 2 लाख 79 हजार किसान पंजीकृत हैं, लेकिन सिर्फ 35,547 किसानों से ही धान खरीदा गया है। इससे साफ है कि सरकार की नीतियां किसानों तक पहुंच नहीं पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के किसान लाचार और परेशान हैं तथा सरकार को तुरंत धान खरीद व्यवस्था में सुधार कर बिचौलियों पर रोक लगानी चाहिए।

ALSO READ:http://Chatra ACB Raid: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे…

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular