23.1 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

अंतरराष्ट्रीय: भारत-पाक टकराव पर बोले ट्रंप: “हमने व्यापार के जरिये कराया संघर्ष विराम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को समाप्त करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच “व्यापार” के जरिये संघर्ष को शांत कराया।

बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, “हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बड़ा व्यापारिक सौदा कर रहे थे। मैंने दोनों से कहा—आप लोग आखिर कर क्या रहे हो?” ट्रंप ने आगे कहा कि स्थिति काफी नाजुक हो चुकी थी और कोई “आखिरी गोली” चलाने वाला था, लेकिन अमेरिका की मध्यस्थता से हालात संभाले गए।

उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके “अच्छे मित्र” हैं और पाकिस्तान के कई नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ा था तनाव

गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भी भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने इसे विफल कर दिया।

इसके बाद, 10 मई को दोनों देशों ने सैन्य टकराव को खत्म करने पर सहमति जताई। वहीं, अमेरिका की ओर से अब लगातार यह दावा किया जा रहा है कि इस पूरे तनाव को कम करने में वॉशिंगटन ने कूटनीतिक हस्तक्षेप किया।

पहले भी कर चुके हैं मध्यस्थता का दावा

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने भारत-पाक संबंधों में मध्यस्थता का दावा किया है। अपने कार्यकाल के दौरान भी वह कई बार कह चुके हैं कि अगर दोनों देश चाहें तो अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है, हालांकि भारत ने हमेशा इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा है कि कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दे द्विपक्षीय हैं।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Big Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल इतने...

Big BreakingRanchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।...

Saraikela Train Accident: चांडिल में दो मालगाड़ियों के बीच...

Saraikela Train Accident: सरायकेला जिले में एक भीषण रेल हादसा होते-होते टल गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत चांडिल जंक्शन के पास सुबह लगभग...

Bokaro News: दामोदर नदी बना ‘डेथ जोन’, पुल से...

Bokaro News: सावन की पावन आस्था के बीच बोकारो में आज एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चास...

Jharkhnad News: झारखंड दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम...

रांची: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर...

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का ‘A टू Z...

बिहार चुनाव 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच आरजेडी ने...

Jharkhand News: झारखंड की सबसे कम उम्र की लापता...

Jharkhand News: झारखंड की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया सपना कुमारी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। बोकारो और रांची पुलिस...

Giridih में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में...

Giridih: जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल...

Popular