15.5 C
Jharkhand
Friday, November 28, 2025

WC Final Ind Vs SA: भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार बनी वर्ल्ड चैंपियन

WC Final Ind Vs SA: 47 साल का लंबा इंतजार, अधूरी उम्मीदें और अथक मेहनत -ये सब उस पल में साकार हो गया जब रविवार रात हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जब दक्षिण अफ्रीका का आखिरी विकेट गिरा, तो भारत ‘विजेता’ बन गया — और देशभर में “भारत माता की जय” गूंज उठी।

WC Final Ind Vs SA: 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंची थी

1978 में पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद भारत ने 2005 और 2017 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सका। आखिरकार 2025 में हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत की महिला टीम अब दुनिया के शीर्ष पर पहुंच चुकी है।

WC Final Ind Vs SA: भारत ने बनाये थे 297 रन

फाइनल में भारत ने 297 रन बनाए और जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाए और दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन के साथ पांच विकेट झटके। शेफाली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और दीप्ति को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा — “यह जीत भारतीय बेटियों की मेहनत, आत्मविश्वास और टीम वर्क का प्रतीक है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand High Court : DGP अनुराग गुप्ता की पत्नी...

Ranchi: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज...

Hazaribag News: हजारीबाग पुलिस को दोहरी सफलता: हथियार तस्करी...

हजारीबाग: पुलिस ने हाल के दिनों में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देकर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में बड़ी सफलता हासिल की...

Bihar Politics News: सीएम नीतीश कुमार के ‘ससुरा’ बयान...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को...

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का ‘A टू Z...

बिहार चुनाव 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच आरजेडी ने...

Cyclone Montha का कहर, आज 14 जिलों में येलो...

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'मान्था' का असर अब झारखंड में स्पष्ट दिख रहा है। बुधवार को राज्य के कई इलाकों...

Bihar Election 2025 में तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान:...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता और ‘इंडिया गठबंधन’ के मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे तेजस्वी यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों...

Jharakhand Politics: झारखंड महिला कांग्रेस को मिला नया चेहरा–रमा...

Jharakhand Politics: झारखंड महिला कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है। रमा खलखो को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष नियुक्त किया...

Popular