22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhnad News: झारखंड में समय से पहले मानसून की संभावना, रांची सहित कई जिलों में प्री-मानसून बारिश के आसार

Ranchi: झारखंड में इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30 मई तक अच्छी प्री-मानसून वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

केरल में 8 दिन पहले पहुंचा मानसून
इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी सामान्य तिथि (1 जून) से आठ दिन पहले, यानी 24 मई को केरल में दस्तक दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, 2009 के बाद यह सबसे जल्दी मानसून आगमन का मामला है। 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। 1990 में यह 19 मई को ही आ गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

झारखंड में 3 से 5 जून के बीच मानसून की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, झारखंड में 3 से 5 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। इस बार मानसून के बेहतर रहने की संभावना है, जिससे राज्य में अच्छी वर्षा हो सकती है। अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड सहित कई मध्यवर्ती राज्यों में इस वर्ष समय से पहले प्री-मानसून वर्षा हो रही है, जो मानसून के जल्दी आगमन के संकेत हैं।

किसानों के लिए अच्छी खबर
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून समय से पहले आता है और वर्षा सामान्य से अधिक होती है, तो यह किसानों के लिए लाभकारी होगा। समय पर खेती की तैयारी और बुआई में मदद मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

Trending

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने चौथी बार एशिया...

Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने...

पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक...

Desk: दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में बुधवार को आयोजित एक विशेष समारोह में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की...

Big Breaking: चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 55 पुलिस...

Big Breaking Patna: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में राज्य...

Ranchi News: सुखदेवनगर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग,...

Ranchi News: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर में आपसी विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई...

Bihar Assembly Election 2025 से पहले 15 राजनीतिक दलों...

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सूबे की सियासत में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है। चुनाव आयोग ने...

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी ने कर दिया खुलासा,...

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों में खींचतान शुरु हो चुकी है। चुनावी माहौल के बची भी...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: बालू घाटों के आवंटन...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में बालू घाटों और अन्य लघु खनिजों के आवंटन पर बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने बुधवार को हुई...

Popular