25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Banka Mango Export: बांका के आम अब जाएंगे अमेरिका, किसानों के लिए खुलेगा निर्यात का रास्ता

बांका: बिहार के बांका जिले के आम उत्पादकों के लिए खुशखबरी है। पहली बार जिले से 1500 किलो आम की खेप अमेरिका भेजी गई है। यह खेप धोबिया गांव स्थित भारतम वाटिका से भेजी गई, जो पायलट प्रोजेक्ट के तहत की गई पहल है।

यह आम की खेप पहले बेंगलुरु जाएगी, जहां से सभी गुणवत्ता जांच पूरी होने के बाद अमेरिका भेजा जाएगा। यदि वहां के बाजार में बांका के आम को जगह मिलती है, तो अगले वर्ष से किसान सीधे विदेशी बाजार में आम बेच सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर दाम और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

इस पहल को पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, जिला उद्यान पदाधिकारी निरंजन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुजीत कुमार और अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भारतम वाटिका के आम उत्पादक शिव बंधु उर्फ टुनटुन सिंह और राजेश राय ने बताया कि यह ट्रायल शिपमेंट क्राफ्ट हैंड और उपज गुरु द्वारा किया गया है, जिसमें एपीडा और जिला बागवानी विभाग का सहयोग रहा।

यदि यह प्रयास सफल होता है, तो बांका जिले के आम उत्पादकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी संभावनाएं खुलेंगी, और उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा।

Banka Mango Export

इसे भी पढ़े: Jharkhand News: बिना अनुमति 8 IPS को अतिरिक्त प्रभार देने पर गृह विभाग सख्त, DGP से मांगा जवाब  https://www.newsinfolive.com/jharkhand-news-dgp-sought-strict-dgp-on-giving-additional-charge-to-8-ips-without-permission/

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा...

Ranchi: झारखंड में शराब घोटाले को लेकर सियासी भूचाल मच गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और...

बिहार चुनाव 2025: आज चुनाव आयोग करेगा तारीखों का...

बिहार चुनाव 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे...

Ranchi Crime News: घर में घुसकर युवती पर फेंका...

Ranchi Crime News: राजधानी रांची में उस समय सनसनी मच गई जब कुछ बदमाशों ने घर में घुस कर एक युवती के ऊपर पेट्रोल...

Breaking: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों...

Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची...

Gopal Khemka Murder Case: DGP विनय कुमार का बड़ा...

Patna: बिहार के चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) को लेकर अब जांच में तेजी आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP)...

Bihar Politics News: राहुल गांधी पर भड़के डिप्टी सीएम...

Bihar Politics News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट,...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में मॉनसून पूरी ताकत से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 31 जुलाई तक...

Popular