22.9 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटे, SIR अभियान के पहले चरण लिस्ट हुई जारी

Patna: बिहार में मतदाता सूची को अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में चुनाव आयोग को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के पहले चरण के अंतर्गत अब राज्य में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है। पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था, लेकिन व्यापक सत्यापन के बाद 65 लाख नामों को सूची से हटाया गया है।

SIR : 22 लाख मृतक, 36 लाख विस्थापित और 7 लाख वे मतदाता शामिल

हटाए गए नामों में 22 लाख मृतक, 36 लाख विस्थापित और 7 लाख वे मतदाता शामिल हैं जो अब स्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर निवास कर रहे हैं। इस व्यापक अभियान की शुरुआत 24 जून 2025 को हुई थी, जिसमें 99.8% मतदाताओं तक पहुंचने में सफलता मिली। अभियान की सफलता का श्रेय बूथ स्तर पर काम कर रहे 77,895 BLO, 2,976 AERO, 243 ERO, सभी जिलों के डीएम और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिया गया है। इसके अलावा 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के 1.60 लाख बीएलए (BLA) ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनकी संख्या में 16% की वृद्धि दर्ज की गई।

चुनाव आयोग के अनुसार, यह कदम मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और फर्जी या दोहरे नामों को हटाने की दिशा में एक बड़ा सुधार है। अब SIR के अगले चरण में, 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक, वे पात्र मतदाता जिनका नाम छूट गया है, ड्राफ्ट सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चुनाव आयोग अब बिहार के इस मॉडल को पूरे देश में लागू करने की योजना पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: विपक्ष पर बरसे विजय सिन्हा, बोले-बिहारियों...

Bihar Politics News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शनिवार को बेगूसराय के सिमरिया धाम पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना...

Bihar Assembly Election 2025: AIMIM की महागठबंधन में एंट्री...

Desk: बिहार की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले हलचल तेज हो गई है। AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष...

Jharkhand News: कोविड-19 के बढ़ते खतरे पर झारखंड सरकार...

रांची: दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के मामले सामने आने के बाद भारत के कुछ राज्यों में भी संक्रमण...

Jharkhand News: झारखंड में सरना धर्म कोड पर सियासी...

Ranchi news: झारखंड में एक बार फिर सरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। झामुमो ने भाजपा पर आदिवासी हितों...

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, कांग्रेस ने...

Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवाद उस समय गहराया जब एक टीवी चैनल की लाइव बहस में भाजपा से जुड़े प्रवक्ता पिंटू...

Ranchi Crime News: साइबर ठगों का अड्डा ध्वस्त, तीन...

Ranchi Crime News: रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित महुआटोली गांव में पुलिस ने एक सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।...

Jharkhnad Weather : झारखंड में आंधी-तूफान का कहर, कई...

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया है। रविवार को राजधानी रांची समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी और...

Popular