22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Sahibganj Incident News: गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार युवक डूबे, एक का शव बरामद

Sahibganj Incident News: झारखंड के साहिबगंज जिले में आज सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। गदाई दियारा क्षेत्र में एक ओवरलोड नाव पलट गई, जिससे चार युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के वक्त नाव में कुल 31 लोग सवार थे, जिनमें से 28 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

Sahibganj Incident News: तीन अन्य युवक लापता

यह दर्दनाक घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे और गंगा की तेज धारा में संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। डूबने वाले सभी युवक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

Sahibganj Incident News: चूहे मारने के लिए निकले थे युवक

जानकारी के अनुसार, रांगा थाना क्षेत्र के बरहड़वा प्रखंड के एक गांव से 17 युवक चूहे मारने के लिए सुबह निकले थे। वे महाराजपुर घाट पहुंचे और नाव से गंगा पार कर रहे थे। वापसी के समय नाव पर स्थानीय लोग भी चढ़ गए, जिससे नाव ओवरलोड हो गई और हादसा हो गया। स्थानीय युवकों की मदद से काहा हांसदा नामक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। डूबे हुए अन्य युवकों की पहचान कृष्णा, जमाई और एक अज्ञात युवक के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं इलाके में शोक का माहौल है।

- Advertisement -spot_img

Trending

झामुमो विधायक दशरथ गागराई पर पहचान छुपाने का आरोप,...

Saraikela: खरसांवा से झामुमो विधायक दशरथ गागराई एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर पहचान छुपाने और चुनाव के समय...

Jharkhand News: झारखंड की सबसे कम उम्र की लापता...

Jharkhand News: झारखंड की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया सपना कुमारी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। बोकारो और रांची पुलिस...

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, आज...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग गई है। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम...

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी का...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आरजेडी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 27 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया...

Bokaro News: बोकारो में ईडी की बड़ी कार्रवाई: वन...

 बोकारो (झारखंड): झारखंड के बोकारो जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह 8 बजे से एक...

हाईकोर्ट की फटकार के बाद RMC में बड़ा बदलाव:...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रांची नगर निगम (RMC) ने भवन नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में अहम सुधार करते हुए तत्काल...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए कांग्रेस ने एक अहम रणनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने राज्य के...

Popular